फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फर्जी हस्ताक्षर से कर दिया दाखिल खारिज

फर्जी हस्ताक्षर से कर दिया दाखिल खारिज

Sun, 23 Jun 2013 05:30 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sun, 23 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। आरके कार्यालय के किसी लिपिक ने अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन के बैनामे के मामले में ये करिश्मा कर दिखाया और नायब तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर कर वाद का निस्तारण कर डाला।
विज्ञापन

ग्राम खाई खेड़ा के अनुसूचित जाति के पंचम की कृषि भूमि ग्राम के ही सवर्ण जसपाल नेे खरीदी थी। नियमानुसार बिना जिलाधिकारी की परमीशन के अनुसूचित वर्ग की भूमि अनुसूचित जाति के अलावा किसी पक्ष को स्थानांतरित नहीं की जा सकती है, लेकिन क्रेता ने आरके दफ्तर के किसी लिपिक से साठगांठ कर इसके दाखिल खारिज के आदेश करा लिए। लिपिक ने नायब तहसीलदार विनय मिश्रा के न्यायालय में चल रहे इस वाद में 18 जुलाई 12 को उनके फर्जी हस्ताक्षरों से वाद का निस्तारण दिखाकर दाखिल खारिज के आदेश कर डाले।
विज्ञापन

शिकायत पर ये मामला पकड़ में आने पर नायब तहसीलदार श्री मिश्रा की रिपोर्ट पर उपजिलाधिकारी ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed