{"_id":"120-68679","slug":"Bareilly-68679-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटू के पिता समेत चार और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटू के पिता समेत चार और गिरफ्तार
Bareilly
Updated Sun, 16 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बभिया गांव में सिपाही अनिरुद्ध यादव के कत्ल करने के मुख्य आरोपी छोटू उर्फ करन के पिता कृष्णपाल समेत चार और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
इस मामले में कैंट पुलिस छोटू यादव समेत तीन हत्यारोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले की जांच कर रहे एसओ बिथरी चैनपुर अखिलेश यादव ने दावा किया है कि उन्होंने क्राइम ब्रांच की टीम और एसओ कैंट अख्तर सज्जाद के साथ मिलकर लाल फाटक के पास से छोटू के पिता कृष्णपाल, उसके भाई राजीव के अलावा गुड्डू पुत्र रामौतार और बबलू पुत्र छोटा को गिरफ्तार कर लिया है। चारों पुलिस के डर से कोर्ट में हाजिर होने की फिराक में थे। उनसे पूछताछ की जा रही है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि सिपाही के सात हत्यारोपी पकड़ लिए गए हैं। बाकी तीनों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जल्द ही गैंगेस्टर की कार्रवाई होगी।