{"_id":"120-67255","slug":"Bareilly-67255-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बुद्ध ने समाज को एक सूत्र में बांधा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बुद्ध ने समाज को एक सूत्र में बांधा’
Bareilly
Updated Sun, 26 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भगवान बुद्ध करुणा, प्रेम, और अहिंसा की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने सभी को एक सूत्र में बांधने का काम किया। यह विचार अखिल भारतीय कोली कोरी समाज की ओर से कटघर में हुए कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष वाईवी नीरज ने व्यक्त किये। इससे पहले यहां बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर राम कुमार कोली ने भी भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला। अंग्रेजी के प्रवक्ता परमेश्वर दयाल, राजेंद्र सिंह कोली, नेत्रपाल, कृष्ण पाल कोली, प्रेम पाल, महेंद्र सिंह आदि ने भी विचार रखे।
गौतम बुद्ध समाज कल्याण समिति की ओर से जय भीम छात्रावास में कार्यक्रम हुआ। यहां डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण पूर्व विधायक केसर सिंह गंगवार और विजय पाल सिंह ने किया। इस अवसर पर केसर सिंह ने छात्रावास में दो कमरों का निर्माण करवाने की भी घोषणा की। कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना से हुई। इस अवसर पर बौद्धाचार्य कौशल किशोर सिंह, जागन सिंह, राकेश, आचार्य मोहन लाल गौतम, वंशीधर जाटव, आरके सागर आदि ने विचार रखे।
इसी तरह तथागत बुद्ध बोधिसत्व अम्बेडकर धम्म विकास सोसाइटी द्वारा बुद्ध विहार छावनी अशरफ खां स्थित डॉ. अम्बोडकर पार्क में बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीपी सिंह रहे। उन्होंने सभी से भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। समारोह में भानु प्रताप बौद्ध, वेद प्रकाश बौद्ध, रामपाल बौद्ध, अनिरुद्ध भारती, रामवीर बौद्ध, सुख लाल बौद्ध ने विचार रखे। अंत में सभी को खीर का प्रसाद दिया गया।