फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दूसरे की जगह दौड़ रहे युवक को पकड़ा

दूसरे की जगह दौड़ रहे युवक को पकड़ा

Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सेना भर्ती में फर्जीवाड़े का एक और मामला सामने आया है। भर्ती के दूसरे दिन शुक्रवार को एक युवक दूसरे के नाम पर दौड़ लगाता पकड़ा गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला शाहजहांपुर के थाना मीरानपुर कटरा स्थित बाजपुर गांव के अवधेश शर्मा का बेटा गितेश शर्मा सेना में भर्ती होने आया था। थाना कैंट के प्रभारी अख्तर सज्जाद ने बताया कि गितेश ने अपने गांव के ही आनंद कुमार को कुछ रुपयों का लालच देकर अपने नाम पर भर्ती में शामिल होने पर राजी कर लिया। योजना के मुताबिक गितेश ने अपने प्रमाणपत्रों कीदो फोटोकॉपी कराईं और एक प्रति आनंद को देकर उसे भी अपने साथ दौड़ा लिया। दौड़ में गितेश के साथ उसके कागजों (प्रमाणपत्र) पर दौड़ा आनंद भी पास हो गया। आनंद दौड़ के बाद भर्ती स्थल से जाने को था। लेकिन गितेश ने उसे शारीरिक परीक्षा में भी पास कराने को रोक लिया। शारीरिक परीक्षा को लगी लाइन में पहले गितेश का नंबर आया। दसवें नंबर पर फिर गितेश का नाम देख अधिकारियों को शक हुआ। सूबेदार मेजर डी राजू ने सख्ती की तो आनंद टूट गया और उसने सबकुछ सही-सही बता दिया। इस पर सूबेदार ने उसे पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि सेना की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed