फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   इंतजार करते रहे, नहीं आई स्कूल वैन

इंतजार करते रहे, नहीं आई स्कूल वैन

Wed, 17 Apr 2013 05:30 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Wed, 17 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। स्कूल वाहन मंगलवार को भी नहीं चले। अभिभावकों को खुद ही बच्चों को लेकर स्कूल दौड़ना पड़ा। स्कूल वाहन न चलने का असर स्कूलों में उपस्थिति पर भी साफ दिखा। खासतौर पर दूरदराज के स्कूलों में नाममात्र की तादाद में ही बच्चे पहुंचे। बीबीएल की पीलीभीत रोड ब्रांच में मंगलवार को सिर्फ चार बच्चे ही स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

स्कूल वाहनों में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक मानक सुनिश्चित कराने को पुलिस और प्रशासन ने सोमवार को अभियान शुरू किया था। इस पर स्कूल वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां खड़ी कर दीं। मंगलवार को भी वे हड़ताल पर रहे। बगैर पूर्व सूचना इस हड़ताल से स्कूल जाने को तैयार बच्चे गाड़ी का इंतजार करते रहे। हरुनगला की बीडीए कॉलोनी में रहने वाले राधा माधव स्कूल के विद्यार्थी सौरभ, जया और कोमल मंगलवार को स्कूल नहीं जा पाए। सेक्रेट हार्ट स्कूल में आठवीं में पढ़ने वाले मलूकपुर के नावेद खां ने बताया कि उन्हें लेने सुबह स्कूल बस नहीं पहुंची। उनके पिता उन्हें स्कूल छोड़कर आए। कुछ वाहन चालक और रिक्शे वाले हड़ताल से दूर रहे।
विज्ञापन


-------------

बच्चे न आए तो अभिभावक जिम्मेदार
सेंट मारिया गोरेटी स्कूल के प्रबंधन ने बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने की जिम्मेदारी अभिभावकों पर ही डाल दी है। नोटिस जारी किया है कि अगर हड़ताल के दौरान कोई भी बच्चा स्कूल नहीं आता है और उसकी पढ़ाई छूटती है तो उसके अभिभावक ही इसके लिए जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------
आज से खुलेगा एसआर इंटरनेशनल
स्कूल वाहनों की हड़ताल की वजह से एसआर इंटरनेशनल स्कूल मंगलवार को बंद रहा, लेकिन यह बुधवार से स्कूल खुलेगा। बीबीएल के प्रिंसिपल ने कहा है कि अगर बस समय पर आती है तो बच्चे स्कूल आ जाएं। अगर बस नहीं पहुंच पा रही है तो वे स्कूल न जाएं।


--------------
स्कूल वाहन चालकों की हड़ताल चोरी और सीनाजोरी जैसी है। यह गैरजिम्मेदाराना और नाजायज है। प्रशासन की कार्रवाई सही है, लेकिन यह कार्रवाई लगातार होनी चाहिए। वैसे भी वाहन चालक अभिभावकों से अतिरिक्त रुपये वसूलते हैं और मनमानी करते हैं।-मोहम्मद खालिद जीलानी, संयोजक पैरेंट्स फोरम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed