{"_id":"120-63871","slug":"Bareilly-63871-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी के सामने ही अड्डा, सड़क पर दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी के सामने ही अड्डा, सड़क पर दुकानें
Bareilly
Updated Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहामतगंज से अयूब खां चौराहा और चौपुला रोड पर ट्रैफिक की दुश्वारियां कम नहीं। फुटपाथ से लेकर रोड तक कारोबारियों का कब्जा है। उधर से गुजरने वालों को अक्सर ही जाम से जूझना पड़ता है। अयूब खां चौराहे से चौपुला तक कई बार अभियान चलाया गया, लेकिन यातायात की दिक्कतें दूर नहीं हुई।
शहामतगंज : पुलिस चौकी शहामतगंज के पास मिनी डीसीएम (लोडर मैजिक) का अड्डा है। चालकों का कहना है कि यह अड्डा करीब तीन दशक पुराना है। शहर में ट्रैफिक बढ़ा। दुकानों की संख्या और सड़कों पर भीड़ बढ़ी। मालियों की पुलिया से शहामतगंज चौराहे की ओर दिन में भारी वाहनों की नो एंट्री रहती है। मगर पुलिस और प्रशासन की मेहरबानी से शहामतगंज चौकी के पास गाड़ियों का अड्डा संचालित है। शुक्रवार को यहां दर्जन भर गाड़ियां खड़ी देखी गईं।
बरेली कॉलेज पश्चिमी गेट: रोडवेज को जाने वाले रोड तिराहा और बरेली कॉलेज पश्चिमी गेट के सामने टेंपो स्टैंड बना रखा है। कई कारोबारियों की दुकानों के आगे सड़क पर जूस ठेले लगवा रखे हैं। कइयों ने पूरी की पूरी दुकानें रोड पर सजा रखी हैं। नगर निगम गेट के सामने दुकानों का सामान रोड पर फैला रहता है। रोज सुबह को सड़क पर सब्जी मंडी लगती है। रोड के दूसरी तरफ अवैध टैक्सी स्टैंड चलता है।
विज्ञापन
अयूब खां चौराहा: यह जाम का प्रमुख प्वाइंट बन गया है। चौराहे से सटा हुआ पेट्रोल पंप। उसके सामने सड़क पर सुबह से देर शाम तक टेंपो खड़े मिल जाएंगे। उससे चार कदम आगे बढ़ो तो कार मैकेनिक की दुकानें हैं। जहां रोड पर खड़ी गाड़ियों में मिस्त्री खटपट करते मिल देखे जा सकते हैं। एक दुकानदार ने रोड पर नो पार्किंग का बोर्ड लगा रखा है। जबकि दुकान मालिक की कार और कर्मचारियों की साइकिलें रोड पर खड़ी होती हैं।
चौपुला : रेलवे कॉलोनी के सामने अयूब खां-चौपुला रोड पर एक पार्षद ही डेरी चलाते है। मोटर मैकेनिक सड़क पर गाड़ियां संभालते मिल जाएंगे। रोड के दूसरी तरह ट्रैक्टर मैकेनिकों के तीन खोखे हैं। यानी ट्रैक्टर वर्कशॉप पूरा सड़क पर चलता है। ऊपर से रोड पर प्राइवेट बसें खड़ी रहती हैं। इस रोड पर अक्सर लोग हादसों का शिकार होते रहते हैं। साल भर पहले प्रशासन ने अभियान चलाकर सारी दुकानें हटवाई थीं। कुछ दिन बाद ही स्थिति जस की तस हो गई।
......................................................................
कुछ तो हुआ असर
सैटेलाइट पर बनेगी टेंपो गैलरी
सिटी रिपोर्टर
बरेली। अमर उजाला का यातायात सुधार अभियान पर गौर करते हुए शुक्रवार को एसपी ट्रैफिक राकेश जौली ने सैटेलाइट पर लगने वाले अवैध अड्डे देखे। उन्होंने बताया कि यातायात समस्या दूर करने के लिए सैटेलाइट पर टेंपो गैलरी बनाई जाएगी। बस अड्डे के सामने रोड पर खड़ी करने पर रोडवेज बसों का चालान होगा। फल विक्रेताओं के लिए बस स्टैंड परिसर में जगह दी जाएगी।
जौली ने बताया कि सैटेलाइट के सामने रोड किनारे सफेद दो लाइनें खींची जाएंगी। दोनों लाइनों के बीच गैलरी में आगे-पीछे खड़े होकर टेंपो सवारियों को चढ़ाएंगे और उतारेंगे। लाइनों के इधर-उधर खड़े पाए जाने पर ट्रैफिक पुलिस टेंपो सीज कर देगी। सफेद लाइनें बनाने की जिम्मेदारी रोडवेज प्रशासन ने ली है। एसपी ट्रैफिक के मुताबिक इसके लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज अग्रवाल और मौके पर पहुंचे सैटेलाइट बस स्टैंड इंचार्ज उपेंद्र कुमार से हो गई है। रोडवेज बसें सफेद लाइनों के पाल बस स्टैंड परिसर में खड़ी होंगी। लाइन पार करके सड़क पर खड़ी करके सवारियां भरने पर रोडवेज बस का भी चालान कर दिया जाएगा।
सैटेलाइट तिराहे पर फरीदपुर को जाने वाली मैजिक, मैक्स, टेपों रोड से नीचे एक लाइन में खड़े होंगे। दो, तीन, चार गाड़ियां बराबर में खड़ी पाए जाने पर सीज कर दिया जाएगा। इस बारे में गाड़ी चालकों को समझा दिया गया। वहीं नवाबगंज और पीलीभीत को जाने वाली प्राइवेट गाड़ियों को रोड से हटाया जाएगा। उन्हें भी चेतावनी दे दी गई है। उन्होंने टेंपो वालों दी और फल विक्रेताओं को भी चेतावनी दी।
---------------
ट्रैफिक मित्र तैनात होंगे,सेंट्रल कमेटी बनेगी
एसपी ट्रैफिक का कहना है कि शहर में ट्रैफिक सुधार का आम लोगों की सहभागिता जरूरी है। इसके लिए एक सेंट्रल कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें मेयर, जनप्रतिनिधि, व्यापारी और मीडिया वाले होंगे। ट्रैफिक मित्र के रूप में इलाके के कारोबारी, छात्र, किसी भी संगठन के पदाधिकारी व सदस्य और आम लोग होंगे। ट्रैफिक मित्र बनने के लिए कोई भी व्यक्ति यातायात कार्यालय में सीधे संपर्क कर सकता है। मगर इसमें उन्हें लोगों को जोड़ा जाएगा, जो समय दे सकें। ट्रैफिक मित्रों को पहले यातायात के नियम सिखाए जाएंगे। उसके बाद अलग-अलग समय में चौराहे पर भेजा जा सकता है। वाहनों का चालान करने के लिए ट्रैफिक मित्रों को रसीद बुक दी जाएगी। उनकी मदद के लिए साथ में ट्रैफिक पुलिस भी रहेगी।
---------------
अतिक्रमण हटाना और गाड़ियों के अड्डों को जमीन उपलब्ध कराना प्रशासन व नगर निगम का काम है। ट्रैफिक पुलिस गाड़ी वालों के विरोध में नहीं है। मगर यातायात बाधित होगा तो गाड़ियों के चालान किए जाएंगे और सीज भी होंगी। मेयर, डीएम, नगर आयुक्त, ट्रांसपोर्टर और व्यापारियों की मीटिंग के बाद शाहजहांपुर रोड से गाड़ियों के अवैध अड्डे हटवाए जाएंगे। - राकेश जौली, एसपी ट्रैफिक