{"_id":"120-63869","slug":"Bareilly-63869-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉलिड वेस्ट प्लांट का उद्घाटन नौ को करेंगे आजम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉलिड वेस्ट प्लांट का उद्घाटन नौ को करेंगे आजम
Bareilly
Updated Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का उद्घाटन नगर विकास मंत्री आजम खां के हाथों कराने को आखिरकार तारीख मुकर्रर हो ही गई। वह नौ अप्रैल को यहां उद्घाटन करेंगे। तारीख तय होने के बाद नगर निगम ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का प्राधिकार पत्र मिलने के बाद मेयर डॉ. आईएस तोमर ने 31 मार्च को प्लांट चालू करा दिया था। आजम खां ने इसे शुरू कराने की बात कहकर उद्घाटन बाद में कराने को कहा था। इसके बाद से लगातार मेयर आजम खां से सम्पर्क साधे हुए थे। शुक्रवार शाम को बात हुई तो आजम खां ने नौ अप्रैल को शाम पांच बजे उद्घाटन करना तय किया। मेयर ने बताया कि उद्घाटन का स्थान प्लांट ही रहेगा। वहीं पूरा कार्यक्रम होगा। शिलान्यास करने को भी आजम खां ही आए थे, तब काफी बवाल हुआ था। अब उद्घाटन के स्थान को लेकर तमाम चर्चाएं थीं, मगर आजम खां ने वहीं कार्यक्रम कराने को कहा है। साथ ही विरोध करने वालों से सख्ती से निपटने की बात कही।
इस बार कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीएम ने कहा कि जिस तरह प्लांट चालू होने के वक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे, उससे कहीं ज्यादा उद्घाटन के वक्त रहेंगे। उन्होंने प्लांट के उद्घाटन में अड़चन डालने वाले लोगों पर रासुका लगाने तक की बात कही है।