फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सुबह से लेकर शाम, शहर लुटेरों के नाम

सुबह से लेकर शाम, शहर लुटेरों के नाम

Thu, 14 Mar 2013 05:32 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Thu, 14 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

12 घंटे के अंदर लूट की तीन वारदात से शहर के लोगों में दहशत है। बुधवार अल सुबह ही शुरू हुआ लुटेरों का कहर शाम चार बजे तक जारी रहा। लोग कहीं भी महफूज नजर नहीं आ रहे। बदमाशों में पुलिस का खौफ कितना है, इसका अंदाजा रामपुर गार्डेन में दिनदहाड़े दुकान में घुसकर चेन लूटने की घटना से लगा सकते हैं। यहीं नहीं हार्टमैन ओवरब्रिज के पास छह जरी कारीगरों और आईवीआरआई के पास दंपति का लगभग तीन लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया गया। ताज्जुब की बात है कि कानून की सुरक्षा का दम भरने वाले खाकी के जवानों को ऐसी वारदातों की भनक तक नहीं लगती। हर बार घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करने का आश्वासन देकर अफसर अपना काम खत्म कर लेते हैं।

टाइम: सुबह 04.30
टेंपो सवार छह जरी कारीगरों को लूटा
- हार्टमैन ओवरब्रिज के पास घटना
- हथियारों से लैस थे सभी बदमाश
बरेली। हार्टमैन ओवरब्रिज के पास बुधवार की अल सुबह हथियारों से लैस बदमाशों ने टेंपो सवार छह जरी कारीगरों से नकदी और मोबाइल लूट लिए। सभी दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने जंक्शन जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

इज्जतनगर के परतापुर चौधरी निवासी जरी कारीगर कबीर गांव के ही अपने ममेरे भाई असलम और साढ़ू पप्पू निवासी सैदपुर हाकिंस के साथ जंक्शन जाने के लिए भोर में चार बजे निकले। उनके साथ सैदपुर हाकिंस के शादिक और उनके भाई खालिद भी थे। सभी गांव के ही सरताज के टेंपो में बैठे। करीब साढे़ चार बजे टेंपो जैसे ही हार्टमैन ओवरब्रिज के पास पहुंचा, अचानक आधा दर्जन असलहाधारी बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने सरताज से आठ सौ, कबीर से पांच हजार, असलम, पप्पू, शादिक और खालिद से दो-दो हजार रुपये लूट लिए। इसके अलावा सभी का मोबाइल और टेंपो में रखी हजारों रुपये की जरी की साड़ियां भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
टाइम: 10.45
दुकान में घुसकर मालिक की चेन लूटी
रामपुर गार्डेन में दिनदहाड़े घटना
ग्राहक बनकर आए थे पांचों लुटेरे
रेली। रामपुर गार्डेन में बुधवार को दिनदहाड़े पांच लुटेरों ने एक दुकान को निशाना बनाया, जहां तमंचे के बल पर मालिक की चेन लूट ली। दराज में रखे रुपये निकालने की कोशिश की तो दुकान मालिक ने जमकर विरोध किया। इस पर सभी बाइक से भागने लगे। यह देख मालिक ने एक बदमाश को चलती बाइक से खींच लिया। उधर से गुजर रही कोतवाली पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
किला के साहूकारा मोहल्ला निवासी विनीत मेहरोत्रा पुत्र अशोक नारायण की रामपुर गार्डेन में गिफ्ट और मोबाइल रिचार्ज की दुकान है। करीब 10:45 बजे दो बाइक पर सवार पांच युवक उनकी दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे। उनमें से एक ने रिचार्ज कूपन मांगा तो विनीत ने कूपन खत्म होने की बात कही। इस बीच दूसरे युवक ने तमंचा निकालकर विनीत के गले से सोने की चेन खींच ली। बदमाश दुकान की दराज से रुपये निकालते कि इससे पहले विनीत ने शोर मचाया। यह देख पांचों बदमाश अपनी दोनों बाइक पर बैठकर भागने लगे।

बहादुर विनीत ने एक को दबोचा
इस बीच हिम्मत जुटाकर विनीत ने एक बाइक पर बैठे बदमाश को खींच लिया, जिससे वह गिर पड़ा। यह देख अन्य बदमाश मौके से भाग निकले। सड़क पर गिरा बदमाश पैदल ही भागने लगा तो विनीत ने तुरंत एक बाइक सवार राहगीर की मदद से उसे रामपुर गार्डेन में ही यूनियन बैंक के पास से दबोच लिया। विनीत ने चेन की कीमत 42 हजार रुपये बताई है।
तमंचा बरामद, अन्य चार की तलाश
वारदात के दौरान गुजर रही कोतवाली की एक्शन मोबाइल की टीम ने बदमाश को पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद उमर निवासी केमुआ भमोरा बताया। कोतवाल शक्ति सिंह ने बताया कि भागे बदमाशों में से सुभाषनगर के मिलक रोंधी निवासी गुड्डू उर्फ शमशाद उमर का फुफेरा भाई है। उसी ने दुकान लूटने की योजना बनाई थी। अन्य तीन भमोरा के हररामपुर निवासी यासीन, चंपतपुर निवासी सरताज और देवचरा निवासी जलालुद्दीन बताए गए हैं। चारों की तलाश में एक पुलिस टीम को लगा दिया गया है।



शाम 4.30 बजे
दंपति से 2.80 लाख रुपये से भरा थैला छीना

बरेली। डेलापीर तिराहे पर बुधवार को सरेशाम बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से 2.80 लाख रुपए की नगदी भरा थैला लूट लिया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष इज्जतनगर ने शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में ले लिया।

सीबीगंज के तुलाशेरपुर गांव निवासी प्रेमवती ने गांव में ही चार लाख रुपए की जमीन बेची थी। पुलिस के मुताबिक जमीन खरीदने वाले ने कचहरी पर 2.80 लाख रुपए दे दिए थे। प्रेमवती के साथ उसके दामाद सुंदरलाल निवासी रामगंगानगर कॉलोनी और बेटी रामश्री भी थीं। रामश्री की बेटी की शादी भी होनी है। इसलिए प्रेमवती ने अपने दामाद और बेटी को मिली रकम दे दी थी। दोनों गुलमोहर पार्क जाने के लिए अॅाटो से डेलापीर तिराहे पर उतरे। आगे बढ़ते ही पीछे से काली बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और रामश्री के हाथ से नोटों का भरा थैला छीन ले गए। दंपति ने रोते बिलखते थाना इज्जतनगर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। दिनदहाड़े लूट की खबर से थाने में हड़कंप मच गया। एसओ इज्जतनगर हरेंद्र सिंह ने पीड़िता को साथ लेकर पहले लूट के स्थान की तस्दीक की। इस दौरान पता लगा कि घटना थाना प्रेमनगर कोतवाली की है। इज्जतनगर थाने से पीड़ित दंपति को कोतवाली प्रेमनगर भेज दिया गया। रामश्री के पति की तरफ से पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक कोई बदमाश नहीं मिला है।

रामश्री और उसके पति डेलापीर तिराहे की तरफ क्या करने जा रहे थे। गुलमोहर पार्क में रामश्री का क्या काम था। इसका पता लगाया जा रहा है।
जयराज सिंह, प्रभारी, कोतवाली प्रेमनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed