फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आज भी खुले रहेंगे पेट्रोलियम डिपो

आज भी खुले रहेंगे पेट्रोलियम डिपो

Sun, 10 Mar 2013 05:32 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sun, 10 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पेट्रोलियम कंपनियों ने रविवार का अवकाश रद्द कर दिया है। आंवला से फिलिंग का काम शिफ्ट होने पर कंपनियों ने यह फैसला किया है। इस बीच शनिवार को कुछ पेट्रोल पंपों पर देर से सप्लाई पहुंची।
विज्ञापन

पेट्रो कंपनियां पेट्रोल पंपो और दूसरे थोक ग्राहकों को निरंतर सप्लाई देने को सक्रिय हो गई हैं। इसलिए फिलिंग व्यवस्था से जुड़े सभी कर्मचारी बंथरा डिपो पर बुलाए गए हैं। इंडियन ऑयल कारपोरेशन और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन ने सप्लाई की व्यवस्था आंवला से बंथरा शिफ्ट कर दी है। इसलिए पेट्रोल पंपों पर सप्लाई अस्तव्यस्त होने की आशंका है। इसीलिए दोनों कंपनी ने रविवार को भी सप्लाई जारी रखेंगी। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन अभी आंवला से ही सप्लाई कर रहा है। हालांकि एचपीसी ने नजीबाबाद, लालकुंआ, मथुरा और लखनऊ में भी वैकल्पिक सप्लाई का इंतजाम किया है। कंपनी के अफसरों ने बताया कि ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर कोई समस्या नहीं आई है। करगैना,भुता,रिठौरा और करमपुर चौधरी आदि जगह आईओसी पेट्रोल पंपों पर सप्लाई समस्या जरूर आई लेकिन लेकिन शाम को स्थिति सामान्य हो गई। उधर, पेट्रोलियम एसोसियेशन अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि कंपनी द्वारा लिए अविवेकपूर्ण फैसले से उनका भी पंप सूख गया है।
विज्ञापन


----------------------------

कमिश्नर से मिलेंगे भाजपा सभासद
बरेली। भाजपा के सभासद नगर निगम में हो रहे घोटालों की जानकारी कमिश्नर को देंगे। नेता प्रतिपक्ष विकास शर्मा ने बताया कि नगर निगम में इन दिनों डीजल, जमीनों पर कब्जे और निर्माण आदि के मामले चर्चा में हैं। इसलिए इन मामलों की निष्पक्ष जांच कराने को सभी भाजपा सभासद सोमवार 11 मार्च को आयुक्त को ज्ञापन सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed