फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   साथी समेत पकड़ा गया टेंपो वाला लुटेरा

साथी समेत पकड़ा गया टेंपो वाला लुटेरा

Sun, 10 Mar 2013 05:32 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sun, 10 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शहर में टेंपो ड्राइवरों के बीच लुटेरे भी छिपे हुए हैं, शनिवार को एक घटना से फिर इसकी पुष्टि हुई। नवाबगंज से परिवार के दो लोगों के साथ एक टेंपो में बैठकर बरेली पहुंची युवती को सेटेलाइट स्टैंड पर धक्का देकर टेंपो ड्राइवर उसका बैग लेकर भाग निकला। मगर पुलिस ने टेंपो ड्राइवर और उसके साथी को दबोच लिया।
विज्ञापन

क्योलड़िया के गांव बहवई में रहने वाले रामकृपाल अपने भतीजे रिंकू के साथ पुत्रवधू कन्या देवी को बरेली छोड़ने आए थे। नवाबगंज से तीनों एक टेंपो में बैठकर सेटेलाइट बस अड्डे पहुंचे। यहां पहले रामकृपाल और रिंकू टेंपो से उतरे। इसके बाद कन्या देवी उतरने लगी तो ड्राइवर ने उन्हें धक्का दे दिया और टेंपो में रखे उनके बैग समेत भाग निकला। बैग में 400 रुपये, सोने के कुंडल और कुछ घरेलू सामान था।
विज्ञापन

रामकृपाल इस घटना से हतप्रभ रह गए। उन्होंने टेंपो का नंबर बताते हुए फौरन रूहेलखंड चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी पुलिस ने गश्ती दस्ते रक्षक मोबाइल चार को घटना की जानकारी दी। रक्षक मोबाइल ने कुछ ही देर बाद आटो को पकड़ लिया। आटो ड्राइवर जितेंद्र और उसका साथी धर्मपाल जहानाबाद (पीलीभीत) के गांव दौनेरा के रहने वाले निकले। उनके पास बैग बरामद हो गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed