फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मोबाइलों की कॉल डिटेल खंगालने में जुटी पुलिस

मोबाइलों की कॉल डिटेल खंगालने में जुटी पुलिस

Wed, 06 Mar 2013 05:32 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Wed, 06 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
सीमा हत्याकांड
विज्ञापन

बरेली। माधोबाड़ी की सीमा अग्रवाल के हत्यारों का पता लगाने में पुलिस दूसरे दिन भी नाकाम रही। परिजनों ने मृतका की बेटा औैर बेटी को मीडिया से दूर रखा। घटना की रात सीमा के घर से बाहर पुलिस को एक बाइक खड़े होने की जानकारी मिली थी। बाइक सवार के बारे में छानबीन की जा रही है। उधर सीमा के पास से मिले मोबाइल फोनों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। लेकिन अभी तक हत्या को लेकर पुलिस के पास कोई खास जानकारी नहीं है।

सोमवार की रात को थाना बारादरी के माधोबाड़ी में घर में अकेली रह रही सीमा अग्रवाल की गला रेतकर हत्या करने के बाद हत्यारे फरार हो गए थे। सुबह नौकरानी सोमवती के आने पर घटना की जानकारी हुई थी। घटनास्थल का मुआयना करने आए पुलिस के आला अफसरों को परिवार से बातचीत के बाद कोई क्लू नहीं मिला था। मृतका के जेठ ने हरिओम अग्रवाल ने पुलिस को बताया था कि प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद नहीं था। लूट की घटना भी नहीं थी। इससे यही लग रहा था कि घटना दुराचार के प्रयास की है। लेकिन कमरे में किसी तरह का संघर्ष की बात सामने न आने पर इस बात में कोई दम नजर नहीं आ रहा है। पुलिस का जांच में हालांकि अभी तक भी यह बिंदु शामिल है। इसके अलावा सीमा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। सीमा की बेटी पल्लवी अग्रवाल का घटना की रात को 9.30 बजे फोन आया था। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उनकी मरने से पहले किससे बात हुई थी। सीमा के पास जो महिला आई थी, उसका क्या मकसद था, वह कौन थी। सीमा ने किसके लिए खाना बनाया था। इन सभी सवालों के पुलिस उत्तर ढूंढने में लगी है। कार के बारे में भी कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन अभी तक सीमा की मौत के मामले में पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिले हैं। सबसे अहम बात यह है कि मंगलवार को परिजनों ने सीमा के बेटी पल्लवी और बेटे अर्पित अग्रवाल से मीडिया को बात करने ही नहीं दी। सीमा के परिजनों का कहना था कि हमें मीडिया से कुछ नहीं कहना है। एसपी सिटी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि सीमा की हत्या के मामले में जांच की जा रही है। मोबाइलों की कॉल डिटेल और बाइक के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed