Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पीसीएस अफसरों ने कहा, बारीकी से होना चाहिए जांच

पीसीएस अफसरों ने कहा, बारीकी से होना चाहिए जांच

Sat, 19 Jan 2013 05:31 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sat, 19 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। पीसीएस ऑफीसर्स एसोसिएशन की बैठक में सभी सदस्य अधिकारियों ने जोर दिया कि बीडीए सचिव सुभाष उत्तम की मौत के मामले की बारीकी से जांच होना चाहिए। साथ ही उनके परिवार को हर सुविधा जल्द से जल्द देने की भी मांग उठी।
कमिश्नरी सभागार में हुई सभा में एसोसिएशन के 17 पीसीएस अधिकारियों ने हिस्सा लिया। अपर आयुक्त प्रशासन हरनाम सिंह की अध्यक्षता में हुई सभा में सभी ने सुभाष उत्तम के निधन पर दुख व्यक्त किया और इसकी सच्चाई सामने लाने को कहा। एक अफसर ने यह भी कहा कि अकेले रहने वाले अधिकारियों को अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, कोई टेंशन नहीं रखनी चाहिए। जोर दिया कि नौकरी के साथ-साथ परिवार पर भी ध्यान दें। ऐसे अधिकारी अगल-बगल रहने वाले लोगों से बढ़िया संबंध बनाकर रखें, ताकि कोई दिक्कत होने पर मदद ली जा सके। सभा में मांग उठी कि सुभाष उत्तम के परिवार को सभी बेनिफिट जल्दी दे दिए जाएं और इसमें मानवीय रुख का ज्यादा ख्याल रखा जाए। तय हुआ कि एसोसिएशन के फंड से भी मदद दिलाने के लिए लिखकर भेजा जाएगा। सभा में बीडीए के वीसी, तीनों एडीएम, सीडीओ, नगर आयुक्त आदि शामिल हुए। इससे पहले बीडीए दफ्तर में वीसी बीडीए की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित हुई। इसके बाद वहां कोई काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

हर अफसर ने जताई हैरानी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्टफेल न आने पर पीसीएस अफसरों ने हैरानी जताई। सभा के बाद आपसी बातचीत में इन अधिकारियों का कहना था कि आखिर हार्टफेल नहीं हुआ तो वजह क्या रही। किसी ने ब्रेन हेमरेज की बात कही तो किसी ने कुछ और आशंकाएं जताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसर हुए सतर्क
सुभाष उत्तम के निधन के बाद अकेले रहने वाले कई अधिकारियों ने शुक्रवार को ही सतर्कता भरे कदम उठाए। कुछ अफसरों ने अपने सरकारी आवास पर तैनात कर्मचारियों को परिवार वालों के नंबर नोट करा दिए। इन अफसरों का यह भी मानना था कि उत्तम यदि यहां अकेले न रहते होते तो शायद उन्हें समय रहते चिकित्सीय सहायता दिलाकर जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed