{"_id":"120-57976","slug":"Bareilly-57976-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल का पहला दिन ही सबसे सर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल का पहला दिन ही सबसे सर्द
Bareilly
Updated Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। मौसम के तेवर इस बार हैरान कर रहे हैं। न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड यहां दस दिन के अंदर चौथी बार टूट गया। मंगलवार को वर्ष 2013 का आगाज सबसे सर्द सुबह के रूप में हुआ। पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का तो घने कोहरे ने भी जनजीवन की रफ्तार रोक दी। सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता सिर्फ 97 मीटर थी। कुछ समय को धूप खिली लेकिन तपिश नहीं थी। नतीजा यह हुआ कि 24 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान भी 3.9 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 13.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अगले 48 घंटे में तापमान और गिर सकता है, साथ ही कोहरा भी छाया रहेगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार चार दशक में वर्ष 1970 में दिसंबर और जनवरी में पारा सबसे ज्यादा लुढ़का था। तब दोनों महीनों की 28 तारीख को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। जनवरी का यह रिकार्ड वर्ष 2012 की 19 जनवरी को तब टूटा जब पारा 5.0 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। इसके बाद 22 दिसंबर को पारा और नीचे लुढ़कते हुए 4.9 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। पांच दिन बाद 29 दिसंबर को ही पारे 4.2 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़ककर फिर नया रिकॉर्ड बना दिया।
बरेली मौसम कार्यालय के सहायक मौसम विज्ञानी राजेश कुमार के अनुसार रात का तापमान में रिकार्ड गिरावट के साथ कोहरे के छाये रहने और दिन का तापमान भी 24 घंटे में पौने चार डिग्री से ज्यादा घटने के चलते ठिठुरन बढ़ी है। इससे लोगों को असहज शीत का एहसास होगा। कश्मीर की ओर से आ रही सर्द पछुवा हवाओं का भी प्रकोप बना हुआ है। इससे अगले दो दिनों तक अच्छी-खासी ठंड पड़ने के संकेत हैं।
विज्ञापन
लुढ़कता पारा
दिन अधिकतम न्यूनतम
22 दिसंबर 17.2 4 .9
28 दिसंबर 18.0 4.8
29 दिसंबर 18.2 4.2
पहली जनवरी 13.0 3.8
------------------
बरेली में जनवरी के न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड
वर्ष न्यूनतम तापमान तिथि
1970ॅॅ 5.1 28
2012 5.0 19
2011 10.7 20, 24
2010 7.2 20
2009 5.4 31
2008 7.5 31
2007 5.6 31
2006 7.2 31
2005 6.4 12
2004 6.0 27
2003 5.4 23
2002 7.6 30
डिग्री सेल्सियस में
------------------------