{"_id":"120-57973","slug":"Bareilly-57973-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 दिन बाद अतिक्रमण हटाने की आई याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 दिन बाद अतिक्रमण हटाने की आई याद
Bareilly
Updated Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम को 12 दिन बाद फिर अतिक्रमण हटाने की याद आई है। नगर आयुक्त ने मंगलवार को संपत्ति विभाग के अधिकारियों को रोस्टर बनाने के आदेश दिए हैं। तीन-चार दिन में अभियान शुरू हो जाएगा, जो 15 दिन तक चलेगा। वहीं मेयर ने कहा कि इस बार अभियान की शुरुआत शहामतगंज से कुतुबखाना के बीच होगी।
नगर निगम ने अब तक चार जगह अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। पहला आजाद इंटर कॉलेज के पास, दूसरा आईवीआरआई रोड के किनारे, तीसरा नगर निगम के सामने सब्जी मंडी के बाहर लगने वाली अवैध दुकानों को हटाया गया। इस दौरान 15 दिसंबर को मुख्य सचिव का आदेश आया तो 20 दिसंबर तक किला ओवरब्रिज के नीचे से अतिक्रमण को हटाया गया। मुख्य सचिव ने अतिक्रमण रजिस्टर बनाने को भी कहा था। इसमें अतिक्रमण हटाने से पहले और फिर उसके बाद की स्थिति के फोटो लगाने हैं। इसके बाद थाना प्रभारी की जिम्मेदारी होगी कि वहां दोबारा अतिक्रमण न हो। ऐसे रजिस्टर तैयार करके शहर के सभी सात थानों को भेज दिए गए, लेकिन इसके बाद कुछ नहीं हुआ।