{"_id":"120-57203","slug":"Bareilly-57203-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रिया ऐरन चलाएंगी हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रिया ऐरन चलाएंगी हस्ताक्षर अभियान
Bareilly
Updated Thu, 20 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन दिल्ली में हुई महिला से गैंगरेप की घटना से काफी आहत हैं। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ वह हस्ताक्षर अभियान चलाएंगी। इसके लिए गुरुवार की शाम वह होटल डिप्लोमेट में बैठक करेंगी। वहां महिलाओं से सुझाव लेकर मुख्यमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष को भी भेज जाएंगे।
छापेमारी की सूचना से मचा रहा हड़कंप
बरेली। पीलीभीत बाईपास स्थित एक कॉलोनी में सीबीआई की छापेमारी की सूचना पर हड़कंप मचा रहा। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई शाम करीब सात बजे से नौ बजे के बीच हुई। एक मकान से लाखों रुपये बरामद कर जब्त करने की बात भी कही जा रही है। छापेमारी की खबर स्थानीय प्रशासन को भी नहीं दी गई थी। बताते हैं कि इस कार्रवाई में लोकल पुलिस भी मौके पर पहुंची थी मगर उन्हें मकान के बाहर ही खड़ा कर दिया गया। उधर एसएसपी सत्येन्द्र वीर सिंह ने सीबीआई की छापेमारी की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
