{"_id":"120-57070","slug":"Bareilly-57070-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन अदालत में डीआरएम ने 143 मामले निपटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन अदालत में डीआरएम ने 143 मामले निपटाए
Bareilly
Updated Tue, 18 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। पूवोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के रेल प्रबंधक उमेश सिंह ने सोमवार को मंडल कार्यालय सभागार में पेंशन अदालत लगाई। इस दौरान मंडल, भंडार और यांत्रिक कारखाना के 143 प्रतिवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने मौके पर ही इनका निपटारा करते हुए 24 लाख 30 हजार 657 रुपये का भुगतान कर दिया। साथ की 59 मामलों में संशोधन के पश्चात वांछितों को पीपीओ भी प्रदान किए। पेंशन अदालत में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुरेश मांझी, मंडल कार्मिक अधिकारी डीकेएस चौहान, मंडल कार्मिक अधिकारी कारखाना एचएन चौधरी और सहायक कार्मिक अधिकारी प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। सहायक कार्मिक अधिकारी आरपी जाटव ने सभी का आभार जताया।