{"_id":"120-57063","slug":"Bareilly-57063-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 युवाओं ने पार की शारीरिक ‘दौड़’ की बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 युवाओं ने पार की शारीरिक ‘दौड़’ की बाधा
Bareilly
Updated Tue, 18 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जाट रेजिमेंट सेंटर में सोमवार से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। पूरे दिन मैदान में युवाओं का जमावड़ा देखने को मिला। पहले दिन 250 युवाओं ने शारीरिक परीक्षा पास की। सुरक्षा की दृष्टि से सेंटर के गेट पर पुलिस फोर्स तैनात रही। यातायात व्यवस्था खुद जाट सेंटर के जवानों ने संभाल रखी थी।
जीडी पद के लिए हुई भर्ती में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुल 600 युवाओं ने हिस्सा लिया। भरतौल फायरिंग रेंज पर उनके शैक्षिक प्रमाणपत्र चेक किए गए। इसके बाद लड़कों को जाट सेंटर के अंदर ट्रेनिंग ग्राउंड पर ले जाया गया। वहां पर दौड़ में शामिल लड़कों में से 250 ने परीक्षा पास की। इन्हें मेडिकल और लिखित परीक्षा की तारीख पत्र द्वारा बताई जाएगी। मंगलवार को राजस्थान, बुधवार को हरियाणा, बृहस्पतिवार को दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और शुक्रवार को स्पोर्ट्स मैन, ट्रेड मैन और म्यूजिशियन की भर्ती होगी। सभी प्रदेश के लड़कों की शारीरिक परीक्षा के बाद मुख्य लिखित परीक्षा 27 जनवरी को होगी। इसके बाद मेरिट के आधार पर युवाओं को ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा।