फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   युवती की हत्या कर चेहरा जलाया

युवती की हत्या कर चेहरा जलाया

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। बाईस वर्षीय एक युवती की शनिवार को गला दबाकर हत्या कर दी गई और पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को जला दिया गया। बदमाशों ने शव को ऊंचा गांव में गन्ने के खेत में फेंक दिया। अर्द्घ नग्न हालत में मिले शव की सूचना दोपहर में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के साथ दुराचार की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक हत्या कहीं अन्य स्थान पर की गई है और शव को यहां खेत में फेंक दिया है। मृतका की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
ऊंचा गांव के जंगल में फतेहगंज निवासी लालाराम का गन्ने खेत है। दोपहर को कुछ ग्रामीणों ने खेत में अर्धनग्न युवती का शव पड़ा देखा। उसका चेहरा जलाया गया था। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान के बेटे घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सीओ द्वितीय असित श्रीवास्तव, एसओ रंजीत सिंह यादव और एसआई गजेन्द्र त्यागी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके से पुलिस को शराब की खाली बोतल भी मिली है। गांव तथा आसपास के लोगों से पुलिस ने युवती की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ रंजीत सिंह यादव ने बताया कि युवती के साथ दुराचार कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि युवती की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और शव को ऊंचा गांव स्थित गन्ने के खेत में फेंक दिया गया है। बदमाशों ने शव की पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को जला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के कपड़े से ही लगाई आग
बदमाशों ने युवती के सूट को उतारकर चेहरे पर रखने के बाद आग लगा दी। मृतका के बाल पूरी तरह से जले हुए हैं, लेकिन चेहरा पूरी तरह नहीं जल सका। गले पर रस्सी के निशान पाए गए है। इससे पता चलता है कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed