{"_id":"120-55425","slug":"Bareilly-55425-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकटिया सहित 38 गांवों में 22 घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकटिया सहित 38 गांवों में 22 घंटे बिजली गुल
Bareilly
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मोहनपुर में तार टूटने से झुलसी महिला की जान तो बच गई, लेकिन नकटिया सहित 38 गांवों में करीब 22 घंटे बिजली गुल रही। तार जुड़ने के बाद मंगलवार शाम को बिजली आपूर्ति सुचारु हुई।
सोमवार की रात करीब 8.30 बजे मोहनपुर में हाईटेंशन तार टूटने से प्रमोद कुमार की पत्नी वेदवती झुलस गई थीं, साथ ही सैनिक विहार कालोनी, आदर्श कालोनी और मोहनपुर समेत पूरा नकटिया इलाका अंधेरे में डूब गया था। इसके अलावा हाल ही में शहर विधायक की सिफारिश पर जोड़े गए 38 गांवों की बिजली भी गुल हो गई थी। तार टूटने से गुस्साए लोगों के तेवर को देखते हुए बिजली अफसरों ने जिम्मेदार लोगों से बातचीत की। इसके बाद जेई एमसी सक्सेना ठेकेदार और उनकी टीम को लेकर साइड पर पहुंचे और नया तार डलवाकर शाम छह बजे बिजली ठीक कराई।