{"_id":"120-55350","slug":"Bareilly-55350-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्विरोध चुने गए बीडीए बोर्ड के लिए चार सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्विरोध चुने गए बीडीए बोर्ड के लिए चार सदस्य
Bareilly
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीडीए बोर्ड का सदस्य बनने के लिए नगर निगम के सभासदों में पिछले कई दिनों से चल रही खींचतान सोमवार को खत्म हो गई। नगर निगम बोर्ड की बैठक में बिना मतदान के ही चार सदस्य चुन लिए गए। इनमें दो सदस्य सपा, एक भाजपा और एक सपा के बागी हैं।
बीडीए बोर्ड के लिए चार ही सदस्यों का चुनाव होना था। कुल पार्षदों की संख्या के आधार पर 36 सभासदों के हिसाब से सपा इनमें से तीन सदस्य अपने चुने जाने को लेकर मुतमईन थी। तीन नवंबर को बैठक टलने के दिन ही राजेश अग्रवाल और आरिफ कुरैशी के अलावा मेयर के करीबी माने जाने वाले फिरदौस अंजुम का नाम पार्टी ने पहले तय किया था। उसी दिन उस्मान अल्वी ने भी अपना नाम आगे बढ़ा दिया था। सोमवार को जब चुनाव की नौबत आई तो भी उस्मान अल्वी अपनी दावेदारी पर डटे रहे। राजेश अग्रवाल, आरिफ कुरैशी, फिरदौस अंजुम और उस्मान अल्वी ने नामांकन कराया। नवाब मियां ने भी पर्चा दाखिल कर दिया। वहीं भाजपा से सिर्फ विकास शर्मा का नामांकन हुआ। इस तरह कुल छह नामांकन हुए। भाजपा से विपुल अग्रवाल ने भी नामांकन पत्र तैयार कर लिया था, मगर प्रस्तावक और अनुमोदक न मिलने पर वह पर्चा दाखिल नहीं कर सके।
नाम वापसी के लिए 15 मिनट का समय था। उससे काफी पहले ही फिरदौस अंजुम ने उस्मान के मुकाबले खुद को कमजोर मानकर अपना नाम वापस ले लिया। नवाब मियां भी चुनाव मैदान से हट गए। इस तरह कुल चार ही प्रत्याशी बचे तो मेयर ने चारों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया। उन्होंने इस बात की बधाई भी दी कि पुरानी परिपाटी को कायम रखा गया।