फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बीडीए कराएगा 18 करोड़ से विकास कार्य

बीडीए कराएगा 18 करोड़ से विकास कार्य

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। बीडीए द्वारा शहर में विकास के लिए रखे गए 21 प्रस्तावों को मंडलायुक्त ने अपनी मुहर लगा दी। इन कामों पर 18 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। इसमें प्रमुख रूप से दो सड़कों का चौड़ीकरण और पीलीभीत बाईपास पर फोरलेन से बचे हिस्से में से 650 मीटर के लिए स्वीकृति मिलना शामिल है।
चौड़ीकरण पर खर्च होंगे 14.15 करोड़
मेयर ने एक अक्टूबर को जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में आईवीआरआई रोड के चौड़ीकरण के लिए बीडीए से अपेक्षा की थी। इसके बाद बीडीए ने इसे अपने प्रस्ताव में शामिल कर लिया था। बीडीए इस काम पर 4.25 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस रकम से सड़क के दोनों तरफ चार-चार मीटर का चौड़ीकरण होगा और बीच में एक मीटर चौड़ा डिवाइडर बनाया जाएगा। बिजली के पोल, सीवर लाइन और पानी की पाइप लाइन शिफ्टिंग आदि पर नगर निगम खर्चा करेगा। सौ फुटा रोड के रूप में पहचाने जाने वाले डेलापीर मिनी बाईपास को दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस काम पर कुल 4.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा पीलीभीत बाईपास पर संजयनगर तिराहे से डेलापीर रोड तिराहा तक 650 मीटर के टुकड़े को फोरलेन किया जाएगा। यह काम बीडीए के माध्यम से किया जाएगा, उसे 2.98 करोड़ रुपये दिये जाएंगे। जबकि बिजली के पोल के शिफ्टिंग और स्ट्रीट लाइट पर 52 लाख खर्च होंगे। इसके अलावा डेलापीर तिराहा से मंडी समिति तिराहा तक चौड़ीकरण का काम 2.00 करोड़ से किये जाएंगे।
विज्ञापन

संजय गांधी कम्युनिटी हाल और स्टेडियम में भी होंगे काम
1983 में बने संजय गांधी कम्युनिटी हाल के जीर्णोद्धार पर सितंबर 2010 में एक करोड़ रुपये स्वीकृत किये गए थे। बाद में मरम्मत कार्य पर 41.41 लाख और खर्च हो गए। जबकि अभी अग्निशमन यंत्रों, हाल के पिछले भाग में घास लगाने व बाहर लाइटिंग के लिए 7.62 लाख रुपये और खर्च होंगे। इस तरह अतिरिक्त कुल 49.03 लाख रुपये की स्वीकृति शनिवार को दी गई। इसके अलावा हाल के समीप ही बाउंड्री बनाने को दस लाख की मंजूरी दी गई। इसके अलावा स्टेडियम की बाउंड्री सही करके मुख्य गेट फिर से बनाया जाएगा और बहुउद्देशीय हाल को वॉटर प्रूफ बनाने पर 25 लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सरी रोड पर खर्च होंगे 57 लाख
हार्टमैन पुल के पास से शुरू होकर मिनी बाईपास को मिलाने वाली नर्सरी रोड पर 57 लाख रुपये से बीडीए नए सिरे से सड़क बनाएगा। इससे पहले नगर निगम सड़क के दोनों तरफ नालियां बनाएगा। इसके अलावा मठ लक्ष्मीपुर में 30 लाख और बिहारमान नगला में 33 लाख आश्रयहीन योजना कॉलोनी में खर्च किये जाएंगे। बीडीए की करगैना कॉलोनी में 33 लाख और मथुरापुर में 18 लाख से सड़कें बनाई जाएंगी। संजयनगर में सेंट फ्रांसिस स्कूल वाली सड़क पर 25 लाख रुपये खर्च करने का जिम्मा नगर निगम को दे दिया गया। अर्बन हॉट में दस लाख रुपये बीडीए रखरखाव पर खर्च करेगा।
22 स्थानों पर लगेंगे क्लोज सर्किट कैमरे
एडीएम सिटी की रिपोर्ट पर डीएम ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर कई प्रस्ताव दिये थे। इन सभी प्रस्तावों के लिए 67.33 लाख रुपये मंजूर कर दिये गए। दस संवेदनशील स्थानों पर सोलर हाईमास्ट लाइट 8.98 लाख से और 48 स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट 11.20 लाख से लगेंगी। मजिस्ट्रेटों के लिए 1.39 लाख से 14 वीडियो कैमरे खरीदे जाएंगे, 22 स्थानों पर 1.80 लाख से सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। कुल मिलाकर इन कामों पर 21 लाख रुपये खर्च होंगे।


बॉक्स ------
मंडलायुक्त के आवास (कैंप कार्यालय) में 62 केवीए का जेनरेटर लगाया जाएगा। इसे मंडलायुक्त के बीडीए का अध्यक्ष होने के नाते मंजूरी दी गई। बीडीए अपने दफ्तर में भी 125 केवीए का जेनरेटर लगाएगा। इन पर अवस्थापना निधि से कुल 30 लाख खर्च होंगे। वहीं बीडीए दफ्तर में फोटो स्टेट और फैक्स मशीन के लिए भी बैठक में स्वीकृति दी गई। मंडलायुक्त आवास के ट्रांसफार्मर पर 2.27 लाख खर्च किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed