{"_id":"120-55164","slug":"Bareilly-55164-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद-चंदौसी पैसेंजर में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद-चंदौसी पैसेंजर में मारपीट
Bareilly
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी मुरादाबाद-चंदौसी पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने को लेकर दो युवकों में मारपीट हो गई। जीआरपी के सिपाही दोनों को पकड़ लाए और हवालात में बंद कर दिया, लेकिन बाद में माफी मंगवाकर छोड़ दिया।
सुरेश शर्मा नगर में रहने वाले पिंटू शर्मा शुक्रवार को मुरादाबाद-चंदौसी पैसेंजर ट्रेन में बिसौली से सवार हुए थे। ट्रेन दोपहर करीब एक बजे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर रुकी तो बिशारतगंज अपने घर जाने के लिए अंकुर भारती चढ़ने लगे। पिंटू ने अंकुर से पहले उतरने देने को कहा तो दोनों में कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी। फिर हाथापाई भी हो गई। सूचना पर जीआरपी पहुंच गई और दोनों को थाने ले आई।