{"_id":"120-54951","slug":"Bareilly-54951-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से बचाव को फायर ब्रिगेड अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से बचाव को फायर ब्रिगेड अलर्ट
Bareilly
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिवाली पर फायर ब्रिगेड महकमा पूरी तरह अलर्ट है। फायर प्लान के तहत मंडल के तीनों जिलों में फायर टीमें बन दी गई हैं, जो विभिन्न स्थानों पर मुस्तैद रहेंगी। इनके अलावा एक मोबाइल टीम रहेगी।
आतिशबाजी के प्रदर्शन की वजह से दिवाली पर आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। सीएफओ विवेक शर्मा ने बताया कि बरेली, पीलीभीत और बदायूं मेें अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने के पूरे इंतजाम हैं। तीनों जिलों में फायर एक्सटियूशरों को दुरुस्त कर लिया गया है। अधिकारी व कर्मचारी आपस में समन्वय रखेंगे, जिससे आग लगने पर तुरत कार्रवाई की जा सकेगी। फायर टीमों गठित कर दी गई हैं, जो निर्धारित स्थानों पर मौजूद रहेंगी।
एफएसओ आरके सिंह ने बताया कि एक फायर टीम राजकीय इंटर कॉलेज में रहेगी, जो सिविल लाइंस में आग लगने पर पहले पहुंचेगी। दूसरी एमबी इंटर कॉलेज के सामने रहेगी, जो कोहाड़ापीर, कुदेशिया और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचेगी। तीसरी टीम विश्वविद्यालय के सामने तुलसी नगर के पास रहेगी। चौथी टीम थाना सीबीगंज के आसपास मुस्तैद होगी। घनी आबादी और पतली गलियों में आग बुझाने को टीमों के पास लंबा (तीन सौ मीटर तक) हौज पाइप रहेगा। पांचवीं मोबाइल टीम होगी, जिस पर पंप, फायर एक्सटियूशर, विटर (छोटी-मोटी आग बुझाने को ढकने वाला कपड़ा), डंडे आदि होंगे। यह टीम शहर में घूमकर आतिशबाजी छोड़ने वालों पर नजर रखेगी और लोगों को जागरूक करेगी। आग लगने की सूचना 101, 2567098, 9454418503 पर सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
आतिशबाजी छोड़ने समय सावधानियां रखें
घर के खिड़की दरवाजे बंद रखें। आतिशबाजी छत पर या खुले स्थान पर जलाएं। ढीले और रेश्मी कपड़े न पहनें। मकान की छत पर ज्वलनशील वस्तुएं (कैरोसीन, काटन, भूसा, लकड़ी, कपड़े) न रखें। पटाखा में आग लगाते समय कम से कम एक फिट की दूरी बनाए रखें। घर में रखे गैस सिलेंडर बंद रखें। गाड़ियों और पीएनली (गैस) लाइन के आसपास पटाखा न जलाएं।