Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नगर निगम में मुश्किल भरे होंगे 21 दिन

नगर निगम में मुश्किल भरे होंगे 21 दिन

Wed, 31 Oct 2012 12:00 PM IST
Bareilly
Bareilly Updated Wed, 31 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। केंद्र सरकार शहरी विकास के गुर सीखने यूपी के चार नगर आयुक्तों को पेरिस भेज रही है। इनमें बरेली के नगर आयुक्त भी शामिल हैं। ये सभी 21 दिनों तक पेरिस में रहेंगे। बरेली में इस बीच नगर निगम के सारे प्रशासनिक कामों का बोझ एक ही अफसर पर रहेगा। आशंका है कि इसका सीधा असर अतिक्रमण हटाने समेत कई अभियानों पर पड़ेगा।
विज्ञापन

पेरिस में प्रशिक्षण के लिए बरेली, मुरादाबाद, कानपुर और आगरा के नगर आयुक्तों का चयन किया गया है। वहां ईएनए यूनिवर्सिटी में पांच से 16 नवंबर तक ये सभी सड़कों की बनावट, पेयजल व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण आदि के बारे में जानकारी लेंगे। नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह बुधवार को दिल्ली रवाना हो जाएंगे और 21 दिन बाद लौटेंगे। उनका चार्ज सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह पर ही रहेगा। नगर निगम में पहले से प्रशासनिक अफसरों का टोटा है। अपर नगर आयुक्त के दोनों पद खाली पड़े हैं। विनोद कुमार भी पदोन्नत हो चुके हैं और कभी भी उनका ट्रांसफर हो सकता है। अफसरों की कमी के कारण पहले से तमाम अभियान ठप पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed