{"_id":"120-54209","slug":"Bareilly-54209-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी फार्मों को लेकर यूनियन बैंक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी फार्मों को लेकर यूनियन बैंक में हंगामा
Bareilly
Updated Wed, 31 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। अयूब खां चौराहा स्थित यूनियन बैंक की शाखा में रूहेलखंड यूनिवर्सिटी के प्राइवेट परीक्षा फार्म वितरण के दौरान अव्यवस्था को लेकर छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। दरअसल बैंककर्मियों ने कुछ फार्म बांटने के बाद खिड़की बंद कर दी। इससे कई घंटे से लाइन में लगे छात्र भड़क गए। उन्होंने बैंक गेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। बैंक अधिकारियों ने इस बावत कई बार पुलिस को फोन पर सूचना दी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। काफी देर हंगामा करने के बाद छात्र लौट गए।
रूहेलखंड विश्वविद्यालय के बीए और एमए के प्राईवेट परीक्षा फार्म यूनियन बैंक की सुभाषनगर, रामपुर गार्डन, कैंट, डेलापीर, यूनिवर्सिटी और अयूब खां चौराहा की शाखाओं से बांटे जा रहे हैं। मंगलवार को किसी ने अफवाह फैला दी कि फार्म मिलने की आज अंतिम तिथि है। इससे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अयूब खां चौराहा स्थित शाखा पर पहुंच गए। एमए के फार्म जिस खिड़की से मिल रहे थे, वहां तो ज्यादा भीड़ नहीं थी लेकिन बीए के फार्म वाली खिड़की पर लंबी कतार थी। पुलिस की व्यवस्था न होने से लाइन भी ठीक से नहीं लग पा रही थी। अव्यवस्था के बीच 200 फार्म तो किसी तरह बांटे गए लेकिन दोपहर करीब एक बजे व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा गई।
छात्र-छात्राओं की भीड़ की वजह से जब बैंक के ग्राहकों को दिक्कत हुई तो बैंक स्टाफ ने फार्म वितरण की खिड़की बंद कर दी और छात्र-छात्राओं से लाइन लगाने को कहा। इस पर छात्र-छात्राएं भड़क गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बैंक अफसरों ने पुलिस को बुलाने के लिए कई बार फोन किया लेकिन कोई नहीं पहुंचा। प्रभारी बैंक प्रबंधक रुचिका ने किसी तरह छात्रों को समझाकर शांत किया और उन्हें बुधवार को सुबह 10 बजे से फार्म वितरित करने का आश्वासन दिया। मिल जाएंगे। कहा, फार्म मिलने की अंतिम तिथि 20 नवंबर है। तब कहीं छात्र शांत हुए। भोजीपुरा से बीए का फार्म लेने आए अमित कुमार का कहना था कि वह सुबह 11.30 बजे से लाइन में लगे थे। बैंक के अंदर से लोगों को फार्म बांटे जा रहे थे। लाइन में लगे छात्र परेशान हो रहे थे। मोहल्ला जसौली की नाजिया ने बताया कि तीन घंटे बाद भी उसे फार्म नहीं मिल पाया। बहेड़ी के मोहम्मद आकिब ने बताया कि जिन लोगों की बैंक के अफसरों से जान-पहचान थी, उन्हें तुरंत फार्म मिल गए। बाकी लोग लाइन में खड़े रहे।