फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   खुर्शीद समेत कई दागी मंत्रियों को यूपीए में प्रमोशन

खुर्शीद समेत कई दागी मंत्रियों को यूपीए में प्रमोशन

Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
Bareilly
Bareilly Updated Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि यूपीए सरकार ने केंद्रीय कैबिनेट में रविवार को फेरबदल का दिखावा करके भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त मंत्रियों का प्रमोशन किया है। इस फेरबदल से सरकार के चेहरे से पर्दा हट गया है।
विज्ञापन

प्रो. यादव ने रविवार को यहां सर्किट हाउस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यूपीए सरकार ने इस फेरबदल में सलमान खुर्शीद जैसे मंत्री को भी प्रमोशन दे दिया है, जो सरकारी धन हड़पने के आरोपी हैं। इससे इस सरकार की मंशा जाहिर हो गई है। यह फेरबदल करते वक्त यूपीए सरकार ने यूपी की अनदेखी भी की है। आंध्र प्रदेश में कांग्रेस का वजूद खत्म हो रहा है, मगर वहां से ही ज्यादा मंत्री शामिल किए गए हैं। कोयला मंत्री समेत कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, मगर मंत्रिमंडल से उन्हें नहीं हटाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद के जाकिर हुसैन ट्रस्ट पर लगे आरोपों की जांच के लिए कई कमेटियां बनाई गई हैं। जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी। प्रो. यादव ने कहा कि अगले महीने दिवाली पर 145 पीसीएस अधिकारियों के आईएएस बनने का रास्ता साफ कर दिया जाएगा। इसके साथ 68 पीपीएस अधिकारियों को भी आईपीएस बना दिया जाएगा। इससे आईएएस और आईपीएस अफसरों की मनमानी कम होगी, साथ ही इन दोनों संवर्ग में अफसरों की कमी भी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं पर उनका कहना था कि यह दो दलों की साजिश है। सभी स्थानों पर शरारती तत्व चिन्हित कर लिए गए हैं। इन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, विधायक अता उर रहमान, पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष फहीम साबिर, संजीव यादव, हरिशंकर यादव, शुभलेश यादव, जफर बेग भी मौजूद रहे।


सपा में शामिल हुए सर्वराज सिंह
बरेली। प्रो. रामगोपाल यादव की मौजूदगी में पूर्व सांसद सर्वराज सिंह सपा में शामिल हो गए। उनके साथ कई ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधानों समेत उनके तमाम समर्थकों के भी पार्टी में आने की घोषणा की गई। यह पूछ जाने पर कि सर्वराज सिंह को सपा आंवला से चुनाव लड़ाएगी? उन्होंने दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया, ‘सर्वराज मेरे मित्र हैं और कई बार सांसद और विधायक रह चुके हैं। वह पार्टी में मौसम पर बात करने नहीं आए हैं। चुनाव लड़ने ही आए हैं।’ इतना सुनते ही सर्वराज के समर्थकों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed