फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नई सदस्यता ने भाजपा को दी संजीवनी

नई सदस्यता ने भाजपा को दी संजीवनी

Fri, 19 Oct 2012 12:00 PM IST
Bareilly
Bareilly Updated Fri, 19 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा को अपने सदस्यता अभियान से संजीवनी मिली है। प्राथमिक सदस्यता का काम बुधवार को बरेली में भी पूरा हो गया। अब सक्रिय सदस्यता का चरण शुरू हुआ है। प्रदेश स्तर पर इसमें गत बार 52243 की संख्या इस बार एक लाख से अधिक पहुंचने की उम्मीद है। इससे उत्साहित पार्टी नेतृत्व नवंबर तक नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करने के लक्ष्य तय किया है। उसके तत्काल बाद अर्थात दिसंबर में सूबे के अधिकांश सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित करने की तैयारी है।
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद संगठन में खासी सुस्ती आई हुई थी। उसे छांटने को वर्ष 2009 के लंबित पड़े सदस्यता कार्यक्रम को पूरा करने को पूरक तौर पर नया सदस्यता अभियान शुरू हुआ। इसमें 20 फीसदी नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने इसके लिए अपने गृह जनपद देवरिया में रमे और जबरदस्त रिसपांस मिला तो यही स्टाइल संगठन के दूसरे सभी बड़े चेहरों ने अपनाया। नतीजा यह कि गत बार के 14 लाख 31 हजार 81 की तुलना में इस बार 16 लाख 46 हजार 482 प्राथमिक सदस्य बने। इससे पार्टी नेतृत्व को नई ऊर्जा मिली है। प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि इससे संगठन का जनाधार बढ़ा है। अब प्रदेश कार्यकारिणी गठित होने के तुरंत बाद से लोकसभा के प्रत्याशियों को घोषित करने पर काम शुरू होगा। प्रदेश सदस्यता प्रमुख देवेंद्र सिंह चौहान ने गुरुवार को बताया कि प्राथमिक इकाइयां गठित हो चली हैं और नवंबर के पहले हफ्ते में निर्वाचन के मार्फत सभी जिला इकाइयां गठित होंगी। उसके बाद नवंबर के दूसरे पखवारे में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होना है।
विज्ञापन

बरेली में भाजपा सदस्यों की संख्या में इजाफा
बरेली। भाजपा के बरेली जिला इकाई में गत बार के 22 हजार के सापेक्ष इस बार साढ़े सोलह हजार नए सदस्य बने हैं। सक्रिय सदस्यता का काम जारी है। इसमें गत बार के 11सौ की संख्या की तुलना में गुरुवार को संख्या 12सौ पहुंच गई थी। जिले के सदस्यता प्रमुख वीरेंद्र गंगवार वीरू के अनुसार, 25 अक्तूबर को सक्रिय सदस्यता का काम पूरी होगा। तब यह संख्या डेढ़ हजार पहुंचने के आसार हैं। फिर 31 तक मंडल इकाइयों का और 10 नवंबर तक जिला कमेटी का निर्वाचन हो जाएगा। पार्टी के बरेली महानगर का सदस्यता अभियान कर्फ्यू लगे होने के चलते विलंबित रहा। इसके सदस्यता प्रमुख सुधीर जैन के अनुसार, गत बार के 72सौ के सापेक्ष इस बार 6957 नए सदस्य बने हैं। इस आधार पर गत के 305 सक्रिय सदस्यों की संख्या इस बार पांच सौ तक पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed