फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रामवाटिका में मार्केटिंग कंपनी के दफ्तर पर हंगामा

रामवाटिका में मार्केटिंग कंपनी के दफ्तर पर हंगामा

Thu, 18 Oct 2012 12:00 PM IST
Bareilly
Bareilly Updated Thu, 18 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। रामवाटिका में नवोदय मैनेजमेंट एंड मार्केटिंग कंपनी के दफ्तर के बाहर कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि दफ्तर में काम के लिए नौकरी पर रखा गया है लेकिन अब उन्हें घर-घर जाकर बेचने के लिए प्रोडक्ट दिए जा रहे हैं। कर्मचारियों ने एक मैनेजर का बटुआ छीनकर उसमें से उनका पैन कार्ड निकाल लिया, जबकि दूसरे मैनेजर का मोबाइल छीन लिया। मैनेजर ने हर युवक से रजिस्ट्रेशन के वक्त लिए गए आठ सौ रुपये बृहस्पतिवार की सुबह तक वापस करने का आश्वासन दिया, इसके बाद ही वे शांत हुए।
विज्ञापन

करीब एक महीने पहले ही इस कंपनी का दफ्तर रामवाटिका में खुला है। यहां करीब चालीस युवक-युवतियों को काम पर रखा गया है। बुधवार की सुबह जब वे दफ्तर पहुंचे तो मैनेजर आयुष तिवारी और घनश्याम ने उन्हें घर-घर जाकर हीटिंग पैड बेचने को दिए। इस पर लड़कों ने सख्त एतराज जताया। समीर का कहना था कि उसे असिस्टेंट मैनेजर का पद दिया गया है, इसलिए उससे घर-घर जाकर प्रोडक्ट बेचने को कहना गलत है। रजत का कहना था कि उन्हें काम पर रखते वक्त यह नहीं बताया गया था कि प्रोडक्ट बेचने पड़ेंगे। मंगल, वरुण, गार्गी, मोहित, उमेश आदि युवकों का भी यही कहना था। आरोप लगाया कि एक मैनेजर उनके घर के लोगों को फोन करके अमर्यादित ढंग से बात करते हैं।
विज्ञापन

अलबत्ता मैनेजर आयुष कुमार ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि जो लड़के काम नहीं करना चाहते, उनके रजिस्ट्रेशन की फीस वापस कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि काम पर रखे गए सभी लड़कों ने उन्हें लिखित में दिया है कि घर-घर जाकर सामान बेचेंगे। हालांकि, लड़कों का कहना था कि दस्तखत कराते वक्त उन्हें फॉर्म पढ़ने नहीं दिया गया था, जिससे वे शर्तें नहीं देख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed