{"_id":"120-51758","slug":"Bareilly-51758-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहेड़ी में सर्राफ के घर डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहेड़ी में सर्राफ के घर डकैती
Bareilly
Updated Wed, 19 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/ बहेड़ी। सोमवार रात डकैतों ने बहेड़ी में एक सर्राफ के घर पर धावा बोल दिया। डकैत सर्राफ के घर से करीब सवा लाख की नकदी, ढाई सौ ग्राम सोना और सात किलो चांदी ले गए। विरोध करने पर पूरे परिवार की जमकर पिटाई की। इससे सर्राफ की पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस की फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट लिए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बहेड़ी के मुड़िया नवीबख्श निवासी सर्राफ ओमप्रकाश रस्तोगी अपने घर के बराबर में ही दूसरा मकान बनवा रहे हैं। सोमवार की रात करीब 12.30 बजे चार बदमाश निर्माणाधीन मकान के जीने से होकर ओमप्रकाश के घर में घुस गए। उनके तीन साथी बाहर पहरा देते रहे। अंदर पहुंचते ही बदमाशों ने बरामदे में सो रहे सर्राफ ओमप्रकाश को दबोच लिया और रस्सी से चारपाई से बांध दिया। इसके बाद कमरे के दरवाजा खटखटाया। सर्राफ के बेटे नरेश ने दरवाजा खोला तो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर नरेश की पत्नी कीर्ति देवी, बेटा नितिन और मां मूर्ति देवी जाग गईं। बदमाशों ने इन सभी को भी तमंचे की बटों से बुरी तरह पीटा।
परिवार के सभी लोग जब पिटाई से बेदम हो गए तो एक बदमाश उनके ऊपर तमंचा तानकर खड़ा हो गया। बाकी लूटपाट करने लगे। बदमाशों ने अलमारी से नगदी और सोेने-चांदी के जेवर निकाल लिए। कीर्ति देवी और मूर्ति देवी के पहने जेवर भी उतरवा लिए। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर चले गए। बदमाशों के चले जाने पर सर्राफ के घरवालों ने शोर मचाया तो पड़ोसी पहुंच गए।
विज्ञापन
रात में ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने कई जगह से प्रिंट लिए। घायल नरेश रस्तोगी और उनकी मां मूर्ति देवी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर पंचायत रिछा में क्लर्क नरेश के मुताबिक बदमाश पैंट और बनियान पहने थे।