{"_id":"1-50622","slug":"Bareilly-50622-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा एजेंट की कार से ब्रीफकेस उड़ाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा एजेंट की कार से ब्रीफकेस उड़ाया
Bareilly
Updated Sun, 02 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शनिवार की रात बीमा एजेंट की कार का शीशा तोड़कर ब्रीफकेस उड़ा लिया गया। वारदात सिविल लाइंस में स्टेशन रोड पर हुई। इसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
बीसलपुर रोड स्थित ग्रेटर ग्रीन पार्क निवासी वीएम मल्होत्रा एलआईसी के एजेंट हैं। शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे वह स्टेशन रोड पर सिंडीकेट बैंक गए। वहां कार खड़ी करने के बाद बैंक के अंदर चले गए। करीब 15 मिनट बाद चेक का भुगतान लेकर लौटो तो कार के पिछले दरवाजे का शीशा टूटा हुआ था। कार में रखा ब्रीफकेस गायब था। उसमें तीन हजार रुपये और ग्राहकों के बीमा संबंधी कागजात थे।
कर्फ्यू खुलने के बाद से कार के अंदर से बैग और ब्रीफकेस चोरी होने की वारदातें लगातार हो रही हैं। शुक्रवार को सीबीगंज में पशुपति विहार कॉलोनी निवासी फईम अली की कार से डेढ़ लाख रुपये समेत ब्रीफकेस चोरी हो गया था। पीलीभीत बाईपास रोड पर फीनिक्स मॉल के सामने खड़ी दो कारों के शीशे तोड़कर चोरी की कोशिश की गई। प्रेमनगर में धर्मकांटा के पास दवा कारोबारी की कार से बैग उड़ा दिया गया।
विज्ञापन
किशोर से पुलिस को नहीं मिली को जानकारी
बरेली। फीनिक्स मॉल के सामने कार का शीशा तोड़ने के शक में पकड़े गए किशोर से थाना इज्जतनगर पुलिस कोई जानकारी हासिल नहीं कर सकी। किशोर खुद को कोलकाता का रहने वाला बता रहा है। पुलिस का मानना है कि किशोर को मोहरा बनाया गया है। वारदातों के पीछे बड़े चोरों का हाथ है। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद किशोर को जेल भेज दिया गया।