{"_id":"1-48291","slug":"Bareilly-48291-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सभाओं की बैठक 20 को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सभाओं की बैठक 20 को
Bareilly
Updated Sat, 04 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। सदर तहसील के 12 गांव सभाओं की बैठक 20 अगस्त को होगीं। इसमें पात्र व्यक्तियों को कृषि, आवास व पौधरोपण के लिए भूमि आवंटित कर पट्टे दिए जायेंगे। उप जिलाधिकारी सदर रवींद्र कु मार के अनुसार गुजरहाई मुस्तिकल में 0.943 हेक्टेयर कृषि व 0.306 हेक्टेयर पौधरोपण के लिए, गुजरहाई एहतमाली में 1.918 हेक्टेयर पर पौधरोपण के लिए, दुवारी में 0.118 हेक्टेयर व परेवा कुइंया में 0.063 हेक्टेयर कृषि को, टाहताजपुर में आवास को 0.077 हेक्टेयर, नौआ नगला में 0.501 हेक्टेयर कृषि, मांडा में 0.281 व 0.044 हेक्टेयर क्रमश: कृषि व आवास को, दियोहरिया में 0.145 व नवदिया खुदागंज में 0.172 हेक्टेयर कृषि को, सिसइया में आवास को 0.155 हेक्टेयर व घुरसमसपुर में 0.127 हेक्टेयर पौधरोपण के लिए भूमि आबंटित की जाएगी।
विज्ञापन
