{"_id":"1-45432","slug":"Bareilly-45432-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉल्वो बसों में भी रखनी होगी यात्रियों को आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉल्वो बसों में भी रखनी होगी यात्रियों को आईडी
Bareilly
Updated Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर परिवहन निगम में उठाया कदम
बरेली। राज्य परिवहन निगम की वॉल्वो बसों में यात्रा के दौरान यात्रियों को अब वैध आईडी रखनी होगी। यह व्यवस्था रविवार से लागू की गई है। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। इससे टिकट आरक्षण में दलालों की सक्रियता पर भी अंकुश लगेगा। बकौल क्षेत्रीय प्रबंधक यात्रियों को अब यात्रा के दौरान मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से जारी किया गया परिचय पत्र, पैन कार्ड व कोई अन्य कागजात साथ रखना होगा जिसे परिचालक द्वारा मांगे जाने पर दिखाना होगा। परिचालकों को भी निर्देशित किया गया है कि वह ऐसे किसी भी यात्री को बस में न बिठाएं जिसके पास वैध आईडी न हो।