फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भीड़ ने थाना प्रेमनगर घेरा

भीड़ ने थाना प्रेमनगर घेरा

Sun, 10 Jun 2012 12:00 PM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sun, 10 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। ब्राह्मपुरा में रहने वाले एक युवक की पीलीभीत की शारदा नदी में डूबकर मौत हो गई। वह अपने कुछ साथियों के साथ घूमने निकला था। देर शाम युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तमाम लोगों ने थाना प्रेमनगर का घेराव कर लिया। उसके साथियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए उन्होंने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उनको शांत किया।
विज्ञापन

ब्राह्मपुरा में रहने वाले बबलू शादियों में डीजे वगैरह का कारोबार करते थे। घरवालों के मुताबिक शनिवार की सुबह आठ बजे वह अपने चार-पांच दोस्तों के साथ कार में निकले थे। इन लोगों में मोहल्ले के ही सुनील भसीन भी शामिल हैं। सभी दोस्त पीलीभीत के जंगलों में शारदा नदी पर चूका घाट के पास बने डैम घूमने गए थे। वहीं वे लोग नहाने के लिए नदी में उतर गए और इसी दौरान बबलू की नदी में डूबने से मौत हो गई। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह बबलू के शव को तलाश कर बाहर निकलवाया गया। शाम को दोस्त शव लेकर घर पहुंचे तो बबलू के परिवार में कोहराम मच गया। बबलू के परिजन रिश्तेदारों के साथ थाना प्रेमनगर गए और बबलू के दोस्तों पर उनकी हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मृतक के परिवार वाले घर लौट गए। एसपी सिटी शिव सागर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed