{"_id":"1-43091","slug":"Bareilly-43091-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक का छात्र यौन शोषण में फंसा, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक का छात्र यौन शोषण में फंसा, केस
Bareilly
Updated Sat, 02 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रूहेलखंड विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला बीटेक का एक छात्र यौन शोषण के मामले में फंस गया है। थाना बारादरी में एक फिजियोथेरेपिस्ट ने छात्र व उसके भाई के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है। आरोप है कि छात्र शादी का झांसा देकर साल भर यौन शोषण करता रहा। अब दूसरी लड़की से विवाह कर रहा है।
फिजियोथेरेपिस्ट मूलरूप से कानपुर की रहने वाली हैं। यहां बारादरी इलाके में पीलीभीत बाईपास रोड स्थित एक कॉलोनी में रहकर प्रैक्टिस करती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक साल पहले उनकी मुलाकात रूहेलखंड विश्वविद्यालय में बीटेक के छात्र विश्वास प्रताप सिंह से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। विश्वनाथ प्रताप सिंह ने फिजियोथेरेपिस्ट से शादी करने का वायदा किया था। दोनों एक साल तक साथ रहे। उसी दौरान विश्वास प्रताप ने फिजियोथेरेपिस्ट से यौन संबंध बना लिए।
छात्र विश्वास चंदौली के हुदहुदी गांव का रहने वाला है। बीते 15 अप्रैल को वह अपने घर चला गया। लड़की के फोन करने पर विश्वास प्रताप ने शादी करने से इनकार कर दिया। 31 मई को लड़की ने दुबारा विश्वनाथ के मोबाइल पर कॉल की। फोन उसके भाई राजीव प्रताप सिंह ने उठाया। आरोप है कि पूरी बात सुनने के बाद राजीव धमकियां देने लगे। और कहा कि विश्वास प्रताप की शादी दूसरी लड़की से हो रही है। परेशान फिजियोथेरेपिस्ट ने डीआईजी एलबी एंटिनी देव कुमार और एसएसपी डॉ. संजीव गुप्ता से लिखित शिकायत की। शुक्रवार को विश्वास प्रताप पर राजीव पर दुराचार, जान से मारने की धमकी देने और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।