{"_id":"1-41433","slug":"Bareilly-41433-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ी
Bareilly
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने तिलक के बाद शादी तोड़ दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सनसिटी कॉलोनी के विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि उनसे बेटी की शादी गजेंद्र कुमार से तय हुई थी। शादी में कार और डेढ़ लाख रुपये मांगे गए। पिछले साल 29 जनवरी को शादी की बात चली। सब कुछ तय होने के बाद तिलक भी हो गया। कार्यक्रम में उनका करीब तीस हजार रुपये खर्च हुआ और वर पक्ष को इक्कीस हजार रुपये भी दिये गए। बाद में अचानक मांगे बढ़ने लगी और उसे पूरा न कर पाने पर शादी करने से मना कर दिया। सुभाषनगर पुलिस ने बताया कि इस मामले में गजेंद्र उनके भाई अखिलेश, पिता ओमकार और चाचा रामचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।