फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चौपुला पर टेंपो पलटा, कई घायल

चौपुला पर टेंपो पलटा, कई घायल

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
Bareilly Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। बृहस्पतिवार की दोपहर चौपुला चौराहे पर टेंपो पलट गया। उसमें बैठे कई लोगों को चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे एक टेंपो सवारियां लेकर जा रहा था। चौपुला चौराहे पर बाइक से टकराने के बाद टेंपो पलट गया। टेंपो में पांच-छह सवारियां बैठी थीं, जिन्हें चोटें आईं। मौके पर पहुंची बिहारीपुर चौकी पुलिस घायलों को पड़ोस के एक निजी अस्पताल ले गई। जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस ने टेंपो चालक को कोतवाली में बैठा लिया था, जिसे देर शाम छोड़ दिया गया। दूसरा हादसा सिविल लाइंस में कमल सिनेमा के सामने हुआ। तेज रफ्तार बाइक सामने से आए टेंपो से टकरा गई। अचानक टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठी लड़की सड़क पर जा गिरी। इससे लड़की के पैर में फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद युवक बाइक लेकर भाग गया। आसपास मौजूद लोग जख्मी लड़की को उठाकर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed