{"_id":"1-41165","slug":"Bareilly-41165-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण की मुहिम चलाएगी आईटीबीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण की मुहिम चलाएगी आईटीबीपी
Bareilly
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बुखारा और आसपास के गांवों में किया जाएगा वृहद पौधरोपण
सिटी रिपोर्टर
बरेली। भारत तिब्बत सीमा पुलिस आईटीबीपी शहर से सटे बुखारा व इसके आसपास के गांवों के कायाकल्प की योजना बना रहा है। आईटीबीपी की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर बल के अधिकारी वृहद वृक्षारोपण करने के साथ ही बेरोजगारों को रोजगार के बेहतर अवसर मुहैया कराने की योजना बना रहे है। योजना को मूर्तरूप देने में वन विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियाें की भी मदद ली जाएगी।
गौरतलब है कि आईटीबीपी स्थापना के 50वें वर्ष पूरा होने के मौके पर स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मना रही है। इस मौेके पर बल की ओर से अरुणाचल प्रदेश से लेह लद़दाख तक साहसिक अभियान हिमवीर-20, हरिद्वार से लेकर गंगा सागर तक राफ्टिंग, एवरेस्ट पर पर्वतारोहण, साइकिल अभियान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी के तहत आईटीबीपी अब अपने आसपास के इलाकों में पर्यावरण संरक्षण पर भी काम करने के साथ ही रोजगार सृजन करने की दिशा में काम कर रहा है। आईटीबीपी के डीआइजी केपी सिंह ने बताया कि बल की ओर से बुखारा कैंप व इसके आसपास के गांवों में वृहद वूक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा जिसमें वन विभाग की मदद लेने के साथ ही ग्रामीणों को भी वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
डीआइजी केपी सिंह के मुताबिक बल की ओर से बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने की भी योजना बनायी जा रही है। जिसके तहत बेरोजगारों को पुशुपालन व मसाला पीसने के लिए मशीन लगाने जैसे लघु उद्योगों को स्थापित करने में मदद की जाएगी। योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए विभागीय स्तर पर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी तमाम जानकारियंा लेने के साथ ही उनसे सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।