{"_id":"1-41148","slug":"Bareilly-41148-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरएचएम के तहत हुए खर्च का ब्योरा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरएचएम के तहत हुए खर्च का ब्योरा मांगा
Bareilly
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य योजना के निदेशक ने हफ्ते भर के अंदर सरकारी अस्पतालों में इस योजना के तहत हुए खर्च का ब्योरा मांगा है। उन्होंने इस बारे में राज्य के सभी सीएमओ को पत्र लिखा है।
दरअसल सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इस योजना के तहत हुए खर्चों में गोलमाल की तमाम शिकायतें हुई थीं। इन्हीं शिकायतों पर एनआरएचएम के निदेशक मुकेश मेश्राम ने सभी सीएमओ को पत्र जारी कर उनके जिलों में हुए खर्च का ब्योरा देने को कहा है। उन्होंने कहा है कि खर्चों का ब्योरा भेजते समय लेखा पुस्तकों से मिलान जरूर कर लिया जाए, ताकि आगे होने वाले खर्च में कोई गड़बड़ी न हो। उन्होंने वह प्रारूप भी भेजा है, जिस पर टीकाकरण, पल्स पोलियो अभियान और दूसरे अभियानों पर खर्च का मिलान किया जाना है।