{"_id":"1-41068","slug":"Bareilly-41068-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफ को लेकर नगर निगमकर्मी लामबंद, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएफ को लेकर नगर निगमकर्मी लामबंद, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
Bareilly
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
15 दिनों के भीतर प्रकरण निस्तारित न होने अदालत जाने की धमकी
सिटी रिपोर्टर
बरेली। महंगाई भत्ते की किस्त, पीएफ की बकाया धनराशि, व बोनस राशि खाते मेें जमा कराए जाने को लेकर नगर निगमकर्मी लामबंद हो गए है। नगर निगम कर्मचारी कल्याण समिति ने नगर आयुक्त से मिलकर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारियों ने इस बात की भी चेतावनी दी है कि यदि बकाया भुगतान की धनराशियों को 15 दिनों के भीतर पीएफ खाते में न जमा कराया गया तो अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
गौरतलब है कि नगर निगम कर्मचारियों के भविष्य निधि का तीन करोड़ 44 लाख 88 हजार रुपये, बोनस भुगतान 20680825 रुपये व मंहगाई भत्ते की किस्त 65527000 रुपये कर्मचारियों के खाते में नहीं भेजे जा रहे हैं। जिसे लेकर कर्मचारी लंबे समय मांग भी उठा रहे है। लेकिन अब इन भुगतानों को लेकर निगम कर्मी लामबंद हो गए हैं। नगर निगम कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक में यह मुद्दा जोरशोर से उठाया गया। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि यदि नगर निगम प्रशासन 15 दिनों के भीतर समस्त भुगतान कर्मचारियोें के बैंक खातेे में नहंी भेजता है तो अदालत की शरण ली जाएगी। कर्मचारियाें ने इस संबंध में नगर आयुक्त अबरार अहमद को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के संरक्षक राम सिंह जाटव, अध्यक्ष मेराज वली खां व महामंत्री जयपाल सिंह पटेल समेत कई कर्मचारी नेता शामिल थे।
दूसरी ओर नगर आयुक्त अबरार का कहना है कि कर्मचारियों के पीएफ की धनराशि का उपयोग वेतन मद में किया गया है यह बात सही है। लेकिन जैसे ही राज्य सरकार की ओर से धनराशि जारी होगी व नगर निगम प्रशासन अपनी राजस्व वसूली कर लेता है तो धनराशि कर्मचारियों के खाते में भेज दी जाएगी इसमें किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता नही बरती गई है।