{"_id":"1-41059","slug":"Bareilly-41059-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट इलाके में सड़े-गले फल फिंकवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट इलाके में सड़े-गले फल फिंकवाए
Bareilly
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। कैंट बोर्ड के स्वास्थ्य विभाग और स्टेशन हेल्थ आर्गनाइजेशन (एसएचओ) की टीम ने बीआई बाजार समेत कई इलाकों में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान ठेलों पर बेचे जा रहे सड़े-गले फलों को फिंकवा दिया गया। इस दौरान दुकानदारों और ठेले वालों के लाइसेंस भी चेक किए गए। जिन ठेले वालों के पास लाइसेंस नहंी पाया गया, उन्हें चेतावनी दी गई। स्वास्थ्य निरीक्षक दीप सक्सेना ने बताया कि ठेले वालोें को निर्देश दिया कि वे वेंडर हाउस के पीछे स्थित मैदान में ही ठेले लगाएं।
विज्ञापन