{"_id":"1-41058","slug":"Bareilly-41058-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुटाए आंकड़े भरोसे लायक नहीं : आयुक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुटाए आंकड़े भरोसे लायक नहीं : आयुक्त
Bareilly
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
- जिलों में सेल बनाकर मतदाताओं की समस्याओं को दूर किया जाएगा
सिटी रिपोर्टर
बरेली। नगर निकाय चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त सभी मंडलों का दौरा कर रहे हैं। मंगलवार को वह विकास भवन में बरेली और मुरादाबाद मंडल में निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर शीर्ष अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। आयुक्त एसके अग्रवाल ने दोनों मंडलों से जुटाए गए आंकड़ों पर सख्त ऐतराज जताया। कहा, जुटाए गए आंकड़ों पर विश्वास नहीं किया जा सकता है, क्योंकि ज्यादातर आंकड़े पिछले चुनाव के हैं। इसलिए दोबारा फील्ड में जाकर सही स्थिति का पता लगाया जाए।
आयुक्त ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए खास ध्यान देना चाहिए। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर निगाह रखने के लिए कहा गया है। चुनाव के दौरान अपराधियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाए। प्रशासनिक और पुलिस के अफसरों की बैठक में आयुक्त ने कहा कि हमारे सामने सबसे बड़ी समस्या वोटर लिस्ट में सही नाम दर्ज कराने की है। गलत और फर्जी वोटरों के नाम हटाए जाएं। इसके लिए सभी चुनाव कार्यालयों को सक्रिय कर दिया जाए। अफसरों के चुनाव में सक्रिय नहीं होने की शिकायतें मिली हैं। उन्हें और अधिक सक्रिय होना होगा। बीएलओ अगर बूथ पर नहीं मिलते हैं तो उनके खिलाफ आब्जर्वर से शिकायत की जाए। आयुक्त ने अधिकारियों को खासतौर पर चेताया कि संवेदनशील नगर निकायों को चिन्हित कर वहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं। अभी हाल है कि ज्यादातर जिलों में संवेदनशील केंद्रों की वही सूची दे दी गई है, जो पिछले चुनाव में थी। उन्होंने कमिश्नर और डीएम को निर्देश दिए कि सभी जिलों में सेल बनाई जाएं, जिसमें वोटर बीएलओ संबंधी शिकायतें कर सकें। इस दौरान गर्मी को देखते हुए मतदान का समय एक घंटे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। आयुक्त ने कहा कि सभी से विचार विमर्श के बाद मतदाताओं को एक घंटे अतिरिक्त समय दिया जा सकता है।
जनप्रतिनिधियों ने उठाया फर्जी वोट का मामला
निर्वाचन आयुक्त एसके अग्र्रवाल के साथ बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अंतिम समय में बनने वाले फर्जी वोटों के मुद्दे को उठाया। नवाबगंज के नगर पालिका चेयरमैन रविंद्र सिंह राठौर ने कहा अंतिम समय में वोट बनाने में काफी गड़बड़ की जाती है। सांसद मेनका गांधी के प्रतिनिधि सतीश यादव ने भी उनका समर्थन किया। इस पर आयुक्त ने कहा कि इस चुनाव में ऐसी कोई शिकायत नहीं मिलेगी। अगर ऐसा हुआ तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधियों ने दावे और आपत्तियों का निस्तारण चुनाव कार्यालयों से नहीं होने की शिकायत भी की और वहां पर बीएलओ की संख्या बढ़ाने की मांग भी रखी। क्योंकि बीएलओ वोटों की संख्या बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। आयुक्त ने प्रतिनिधियों को चुनाव शांतिपूर्ण होने का विश्वास जताया। सपा के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप सागर, सपा महानगर अध्यक्ष फहीम साबिर, भाजपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सुधीर जैन, पुष्पेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा और मोनू पांडेय, संजीव यादव, रविंद्र सिंह यादव और महेश पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
---------
अर्बन हाट में लगाया गया वोटर मेला
मतदाताओं के नाम जोड़ने और दावे आपत्तियों का निस्तारण करने के लिए निर्वाचन आयोग की तरफ अर्बन हाट में मेला लगाया गया। चुनाव आयुक्त एसके अग्रवाल भी मेले में पहुंचे और उन्होंने वहां का जायजा लिया। लोगों ने उनसे शिकायतें भी कीं। दरअसल, मेले का मकसद मतदाताओं का नाम जोड़ना और ज्यादा संख्या में दावे और आपत्तियों का निस्तारण करना है। मतदाता जागरूकता मेले में सुबह खासी संख्या में भीड़ लगी रही। वहां पर लोगों ने अलग-अलग काउंटर में अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। लोगों को पैम्फलेट भी बांटे गए। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पूरे शहर में फ्लैक्स लगाए गए हैं। चुनाव आयुक्त के साथ संयुक्त निर्वाचन आयुक्त जेपी सिंह, डीएम मनीष चौहान आदि शामिल रहे।