{"_id":"1-40966","slug":"Bareilly-40966-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका के साथ दुराचार की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका के साथ दुराचार की कोशिश
Bareilly
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। ईंट पजाया चौराहे के बाद एक बालिका के साथ दुराचार का प्रयास किया गया। लोगों ने शोर होने पर युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताते हैं कि खाने का ठेला लगाने वाले एक व्यक्ति की छह वर्षीय बेटी घर के पास खेल रही थी। रविवार की शाम छह बजे पड़ोस का एक युवक बालिका को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। युवक ने दुराचार का प्रयास किया तो लड़की ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। युवक को पकड़कर बारादरी पुलिस के हवाले कर दिया गया। सोमवार की शाम तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका। जबकि परिजनों ने थाने में तहरीर दे दी थी।
विज्ञापन