{"_id":"1-40778","slug":"Bareilly-40778-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर कूलर खराब होने पर भड़के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर कूलर खराब होने पर भड़के छात्र
Bareilly
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्राचार्य दफ्तर में लाकर रखा, कहा- ठीक कराइए
बरेली। बरेली कॉलेज में कई दिनों से खराब पड़े वाटर कूलर को शनिवार को समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने लाकर प्राचार्य दफ्तर में रख दिया और उनसे कॉलेज में खराब पड़े सभी वाटर कूलर ठीक कराने की मांग की। प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि तीन दिन में कूलर ठीक करा दिए जाएंगे।
समाजवादी छात्र सभा के नेता कई दिनों से कॉलेज में खराब पड़े वाटर कूलर ठीक करवाने की मांग कर रहे थे। कोई सुनवाई नहीं हुई तो शनिवार को वे कॉलेज की लाइब्रेरी और छात्रसंघ का खराब वाटर कूलर उठाकर प्राचार्य कार्यालय पहुंच गए। प्राचार्य से उन्होंने कहा, ये खराब वाटर कूलर या तो आप ठीक करवाएं, नहीं तो हम इन्हें ठीक करवाएंगे। सछास नेता हृदयेश यादव ने कहा, कॉलेज में ठंडा पानी तो दूर की बात है, साफ पानी तक विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा है। विशाल यादव ने कहा कि वाटर कूलर के आसपास गंदगी रहने पर गुस्सा जताया। प्राचार्य ने तुरंत वाटर कूलर ठीक कराने के लिए एस्टीमेट बनाने का निर्देश दिया। कहा कि तीन दिन के अंदर सभी खराब वाटर कूलर ठीक हो जाएंगे। जो कूलर बेकार हो चुके हैं, उनकी जगह नए कूलर लगाए जाएंगे। प्रदर्शन करने वाले सछास नेताओं में सुमित, अभिषेक यादव, अनुज, विजय गुप्ता, राहुल शेखावत, पीयूष ठाकुर और रोहित यादव आदि शामिल थे।