{"_id":"1-40771","slug":"Bareilly-40771-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की जेब से 60 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी की जेब से 60 हजार उड़ाए
Bareilly
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
धारचूला से कपड़ा खरीदने आए थे बरेली
सिटी रिपोर्टर
बरेली। उत्तराखंड के एक कपड़ा व्यापारी की जेब काटकर 60 हजार रुपये उड़ा दिए गए। शनिवार दोपहर यह घटना उस वक्त हुई जब वह रिक्शे पर सेटेलाइट स्टैंड से बड़े बाजार जा रहे थे। बड़े बाजार पहुंचने के बाद उन्होंने रिक्शे वाले को पैसे देने के लिए जेब में हाथ डाला तो पता लगा कि जेब कट चुकी है। इसके बाद वह पहले कोतवाली और फिर थाना बारादरी पहुंचे, लेकिन उनकी रिपोर्ट कहीं दर्ज नहीं हुई।
धारचूला (पिथौरागढ़) के नए बाजार में कपड़े की दुकान चलाने वाले संग्राम सिंह शनिवार को कपड़ा खरीदने बरेली आए थे। दोपहर करीब 12 बजे यहां सेटेलाइट स्टैंड पर पहुंचने के बाद उन्होंने बड़े बाजार में इन्ना जी की दुकान पर जाने के लिए रिक्शा तय किया। संग्राम सिंह के मुताबिक रिक्शे पर पहले से एक युवक अटैची लेकर बैठा हुआ था, जो शहामतगंज चौराहे के पास उतर गया। बड़े बाजार पहुंचने के बाद उन्होंने रिक्शे वाले को किराया देने के लिए जेब में हाथ डाला तो पाया जेब कटी हुई है। उसमें गड्डी की शक्ल में रखे 60 हजार रुपये के अलावा फुटकर नोट भी गायब थे।
जेब कटने से बदहवास संग्राम सिंह ने सारी घटना इन्ना जी को बताई। दोनों को रिक्शे वाले पर भी शक था, लिहाजा वे उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। लेकिन कोतवाली पुलिस ने थाना बारादरी इलाके का मामला बताकर उन्हें वहां जाने को कह दिया। संग्राम सिंह इसके बाद इन्ना जी को साथ लेकर थाना बारादरी पहुंचे, लेकिन देर शाम तक कोशिश करने के बावजूद पुलिस ने न मुकदमा दर्ज किया, न उनकी जेब से 60 हजार रुपये ले उड़ने वाले को तलाश करने की कोशिश की। इंस्पेक्टर बारादरी शशांक यादव ने बताया कि थाने में कोई भी इस तरह की शिकायत लेकर आया ही नहीं।