{"_id":"1-40510","slug":"Bareilly-40510-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल जेल के बुजुर्ग कैदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल जेल के बुजुर्ग कैदी की मौत
Bareilly
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। सेंट्रल जेल के एक और बुजुर्ग कैदी की मौत हो गई। वह कई महीनों से बीमार थे। करीब 76 साल की उम्र के सरनाम सिंह शाहजहांपुर के स्योरा गांव का रहने वाले थे। करीब 12 साल पहले उन्हें हत्या के मुकदमे में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। कई महीनों से सरनाम सिंह बीमार थे। उनका जेल के अस्पताल में ही इलाज भी चल रहा था। बुधवार सुबह उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई तो उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। मगर वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके घर वालों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन