फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लक्ष्य से दोगुने किसान क्रेडिट कार्ड बनाए

लक्ष्य से दोगुने किसान क्रेडिट कार्ड बनाए

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
Bareilly Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
समितियों ने बनाए आठ हजार कार्ड
विज्ञापन


सिटी रिपोर्टर
बरेली। सहकारिता विभाग में अभी तक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए राजी करना मुश्किल काम माना जाता था, लेकिन यही काम जब साधन सहकारी समितियों को सौंपा गया तो उन्होंने लक्ष्य से दोगुने किसान क्रेडिट कार्ड बनवा डाले।

जिला सहायक निबंधक (सहकारिता) रामेश्वर प्रसाद के मुताबिक सहकारिता विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2011-12 में जिले की साधन सहकारी समितियों को चार हजार किसानों को क्रेडिट कार्ड जारी करने का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन समितियों ने निर्धारित लक्ष्य से दोगुना यानी आठ हजार क्रेेडिट कार्ड जारी कर दिए। उन्होंने बताया, इस वर्ष सभी 142 समितियों को अल्पकालीन ऋण के रूप में 95 करोड़ 30 लाख रुपये किसानों को देने का लक्ष्य दिया गया था। समितियों ने अब तक 93 करोड़ 61 लाख रुपये कर्ज के रूप में किसानों को स्वीकृत कर दिया है। इसके साथ 20 करोड़ 54 लाख रुपये दीर्घकालीन ऋण के रूप में दिए गए हैं। इस ऋण स्वीकृति के साथ किसानों को 8895 क्रेडिट कार्ड भी जारी किए गए हैं। किसान इन कार्ड का प्रयोग कर अपने बैंक खातों से जरूरत भर पैसा जब चाहे निकाल सकते हैं। किसानों को इसका बेहतर लाभ भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed