{"_id":"1-40508","slug":"Bareilly-40508-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण में धांधली पर फंसे दो शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण में धांधली पर फंसे दो शिक्षक
Bareilly
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
एक सस्पेंड, दूसरे पर होगी एफआईआर
बरेली। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के भवनों के निर्माण में धांधली करने पर भद्पुरा ब्लॉक के दो शिक्षकों पर बीएसए ने कार्रवाई की है। इनमें एक को तो सस्पेंड कर दिया गया है और दूसरे पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश एबीएसए को दिया गया है।
बीएसए ने भद्पुरा ब्लॉक के गोरीखेड़ा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हरिपाल सिंह पर भवन निर्माण की धनराशि का गबन करने के मामले में एबीएसए को एफआईआर दर्ज कराने को कहा है। बीएसए ने बताया, भवन निर्माण के लिए 78500 रुपये की धनराशि भेजी गई थी, लेकिन शिक्षक ने स्कूल में कोई निर्माण नहीं कराया। उन्होंने पूरी धनराशि का ही गबन कर लिया। भदपुरा के ही शिक्षक इदरीश अहमद ने भी अपने स्कूल चहारदीवारी, अतिरिक्त कक्षा कक्ष और रसोई का निर्माण नहीं कराया। इसलिए इदरीश को सस्पेंड कर दिया गया है।