{"_id":"1-40507","slug":"Bareilly-40507-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीए डॉक्टरों को सहूलियत देने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीए डॉक्टरों को सहूलियत देने को तैयार
Bareilly
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अवैध नर्सिंग होम्स के मुद्दे पर आईएमए हॉल में हुई डॉक्टरों-बीडीए अफसरों की बैठक
सिटी रिपोर्टर
बरेली। नक्शों की मंजूरी और विकास शुल्क की अदायगी किए नर्सिंग होम्स बना लेने के मामलों को डॉक्टर बीडीए से कंपाउंड कराने को तैयार हो गए हैं। बुधवार को आईएमए हॉल में इसी सिलसिले में बैठक हुई, जिसमें डॉक्टरों ने बीडीए अफसरों से इस मामले में कुछ सहूलियत देने का आग्रह किया। बीडीए अफसर इसके लिए राजी हो गए हैं।
शहर में तमाम ऐसे नर्सिग होम चल रहे हैं, जिनका बीडीए से न तो नक्शा स्वीकृत कराया गया है, न ही विकास और दूसरे शुल्क जमा किए गए हैं। बीडीए काफी समय से इन नर्सिंग होम्स को नोटिस जारी करता आ रहा है। हाल ही में बीडीए ने सभी नर्सिंग होम्स को फिर नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बाद दो दिन पहले बीडीए बोर्ड की बैठक में भी सभासदों ने इन नर्सिंग होम्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को आईएमए हॉल में इसी सिलसिले में डॉक्टरों की एक बैठक हुई, जिसमें अपनी समस्याओं पर बात करने को बीडीए के उपाध्यक्ष राजमणि समेत कई अफसरों को भी बुलाया गया था।
डॉक्टरों की ओर से आईएमए अध्यक्ष डॉ. अंशु अग्रवाल ने बीडीए अफसरों को बताया कि डॉक्टर अपने नर्सिंग होम्स के मामले कंपाउंड कराने के लिए तैयार हैं, लेकिन बीडीए की नक्शों की स्वीकृति और शमन नीतियां इतनी ज्यादा जटिल हैं कि यह मुमकिन नहीं हो पा रहा है। डॉक्टरों की समस्याएं सुनने के बाद बीडीए उपाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि डॉक्टरों की जो भी समस्याएं हैं, उनका निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा। बीडीए उन्हें हर मुमकिन सहूलियत देगा। किसी भी मुद़दे पर भ्रम की स्थिति न बने, इसके लिए और भी बैठकें की जा सकती हैं। बैठक में डॉ. एमएम अग्रवाल, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, डॉ. आईएस तोमर, डॉ. रवि मेहरा, डॉ. एके सिंह, डॉ. वीके चौहान, डॉ. अतुल अग्रवाल, डॉ. अजय, डॉ. पंकज बंसल और डॉ. सतेंद्र सिंह समेत तमाम डॉक्टर मौजूद रहे।