{"_id":"1-40504","slug":"Bareilly-40504-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीएसए भुता की पत्नी का आय प्रमाणपत्र रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीएसए भुता की पत्नी का आय प्रमाणपत्र रद्द
Bareilly
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। भुता ब्लॉक में तैनात एबीएसए रमेश चंद्र की पत्नी का शाहजहांपुर में बनवाया गया आय प्रमाण पत्र गलत निकला। कम आय दर्शाकर प्रमाणपत्र बनवाए जाने की पुष्टि होने के बाद शाहजहांपुर के तहसीलदार ने इसे निरस्त कर दिया है।
एबीएसए रमेश चंद्र मूल रूप से शाहजहांपुर के बिजलीपुरा मोहल्ला के रहने वाले हैं। वहां सदर तहसील से उनकी पत्नी मीना कुमारी ने 19,200 की वार्षिक आय दिखाकर आय प्रमाण पत्र बनवाया था। एक शिकायत के बाद जांच कराई गई तो पता चला कि रमेश चंद्र बरेली के भुता ब्लॉक में एबीएसए के पद पर तैनात हैं। बरेली में उनका निजी मकान भी है। इसके बाद मीना कुमारी के आय प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया गया। मीना कुमारी को यह आय प्रमाण पत्र तत्काल वापस करने का निर्देश भी दिया गया है।