{"_id":"1-40500","slug":"Bareilly-40500-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्वो यात्रियों से लगेज के नाम पर धन उगाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोल्वो यात्रियों से लगेज के नाम पर धन उगाही
Bareilly
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बैग रखने के बदले यात्रियों से वसूले जा रहे दस रुपये
सिटी रिपोर्टर
बरेली। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से बरेली से दिल्ली के लिए संचालित वोल्वो बसों में यात्रियों से सामान रखने के एवज में अतिरिक्त धनराशि वसूली जा रही है। यात्रियों ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया है। विभागीय एआरएम का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में है और मामले की छानबीन की जा रही है। इस संबंध में चालक-परिचालक व अन्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि परिवहन निगम की ओर से बरेली से वोल्वो बसों का संचालन किया जा रहा है। विभागीय प्रावधानों पर नजर डालें तो यात्रियों से टिकट का वास्तविक किराया वसूलने के बाद किसी भी प्रकार की अतिरिक्त धनराशि की वसूली नहीं होनी चाहिए। लेकिन कुछ यात्रियों की शिकायतोें पर यकीन करें तो बस में सामान रखने के एवज में यात्रियों से दस रुपये प्रति सामान की दर से वसूली की जा रही है। यात्रियों ने इसकी शिकायत एआरएम समेत आला अधिकारियोें को भी दर्ज करायी है। एआरएम नीरज अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में कुछ शिकायतें दर्ज करायी गई हैं। प्रकरण संज्ञान में है। मामले की छानबीन की जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। बहरहाल चालक-परिचालक को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। यदि किसी भी यात्री को इस संबंध में जानकारी देनी है तो वह अधिकारियाें से सीधे शिकायत दर्ज करा सकता है।